फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NEET UG Result 2025: Tanisha waved the flag by getting 29th rank in NEET, became the city topper

NEET UG Result 2025: नीट में 29वीं रैंक लाकर तनीषा ने लहराया परचम, बनीं सिटी टॉपर

Sat, 14 Jun 2025 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Jun 2025 10:36 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को NEET UG 2025 के परिणाम घोषित किए। जिसमें तनीषा शहर टॉपर बनीं। 

विज्ञापन
NEET UG Result 2025: Tanisha waved the flag by getting 29th rank in NEET, became the city topper
सिटी टॉपर तनीषा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को नीट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। शहर के कई मेधावियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। नीट की तैयारी कराने वालों में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के चार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान की छात्रा तनीषा ने देश में 29वीं व जिले में पहली रैंक हासिल की है। संस्थान के रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा ने बताया कि छात्र आयुष गौतम ने पूरे देश में 53वीं रैंक हासिल की है। वहीं, छात्र उत्कर्ष झा ने 132वीं व आदित्य मिश्रा ने 228वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन


परिणाम जानने की होड़ में वेबसाइट का सर्वर हुआ सुस्त
दोपहर में परिणाम जारी होते ही अभ्यर्थियों व कोचिंग संस्थानों में रिजल्ट जानने की होड़ मच गई। लोड बढ़ने से एनटीए की वेबसाइट का सर्वर सुस्त गति से चलने लगा। शाम चार बजे के बाद गति सामान्य होने पर रिजल्ट निकालकर अंकों और रैंकिंग का आकलन किया गया।
विज्ञापन


 

NEET UG Result 2025: Tanisha waved the flag by getting 29th rank in NEET, became the city topper
उत्कर्ष झा - फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई की तरह डॉक्टर बनना चाहते हैं उत्कर्ष
नीट में 132वीं रैंक हासिल करने वाले शारदा नगर निवासी उत्कर्ष झा का सपना डॉक्टर बनने का है। उत्कर्ष ने 720 में 640 अंक पाकर 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उन्होंने फिजिक्स में 99.99, केमेस्ट्री में 99.93 और बायोलॉजी में 99.84 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उन्हें फिजिक्स में 143, केमेस्ट्री में 150 और बायोलॉजी में 337 अंक मिले हैं। उत्कर्ष ने डीपीएस आजाद नगर से 12वीं की परीक्षा इसी साल 98.6 फीसदी अंकों के साथ पास की है। पिता लोहिया कंपनी में जीएम और मां साधना गृहिणी हैं।

मरीजों के दर्द देखकर लिया डॉक्टर बनने का फैसला
जिले में पहला स्थान पाने वाली तनीषा मूलरूप से राजस्थान के सीकर की रहने वाली हैं। हाईस्कूल से मेडिकल तक की पढ़ाई कानपुर से की। तनीशा के पिता आर्मी में कार्डियोलॉजिस्ट हैं। पिता से ही उन्हें डाॅक्टर बनने की प्रेरणा मिली। उनकी मां सीमा डायटीशियन व छोटा भाई परीक्षित आठवीं का छात्र है। उन्होंने कानपुर के आर्मी पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा में 97.8 व इंटर में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। वह रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करती थी। ऑनलाइन साइट्स पर मिलने वाले तमाम तरह के रेफरेंस बुक्स, नोट्स, लेक्चर काफी मददगार साबित होते हैं।
 
विज्ञापन

NEET UG Result 2025: Tanisha waved the flag by getting 29th rank in NEET, became the city topper
आयुष गौतम अपने माता-पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला
53वीं रैंक लाने वाले आदर्श बनना चाहते हैं न्यूरो सर्जन
कोयला नगर निवासी आयुष गौतम को ऑल इंडिया 53वीं व एससी वर्ग में पहली रैंक मिली है। 665 अंक पाने वाले आदर्श एम्स दिल्ली में न्यूरो सर्जन बनना चाहते हैं। फिजिक्स में 154, केमेस्ट्री में 160 और बायोलॉजी में 341 अंक मिले हैं। उन्होंने सनिगवां के स्कूल से 10वीं की परीक्षा में 96 और 12वीं में 92.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। पिता विजय प्रकाश स्माल आर्म्स फैक्टरी से सेवानिवृत्त व मां चंद्राबली गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed