फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nagar nigam meeting

पांच हजार लोगों को मिलेंगे सस्ते फ्लैट्स

Fri, 27 Mar 2015 03:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 27 Mar 2015 03:34 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam meeting
शहर में घर का सपना देख रहे लोगों के लिए केडीए नई उम्मीद की किरण बनकर आया है। केडीए की 114वीं बोर्ड बैठक में पांच हजार लोगों को समाजवादी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट्स दिए जाने पर फैसला हुआ है। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के 15.76 अरब रुपये के अनुमानित बजट को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


12 सामुदायिक केंद्र बनेंगे। विवाह आदि कार्यक्रमों के लिए ये केंद्र गेस्ट हाउसों से बहुत कम शुल्क पर मिलेंगे। न्यू सिटी फेस-1, जवाहरपुरम, हाईवे सिटी, स्वर्ण जयंती विस्तार आदि योजनाओं के लिए जमीन अर्जन होगा। 
विज्ञापन


केडीए के मीटिंग हाल में गुरुवार को प्राधिकरण अध्यक्ष व कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में तीन अनुपूरक प्रस्ताव समेत 13 प्रस्ताव रखे गए। बोर्ड की 113 वीं बैठक की कार्रवाई की पुष्टि और अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केडीए की आगामी वित्तीय वर्ष (2015-16) के आय व्यय के संबंध में 15 अरब 76 करोड़ 21 लाख 53 हजार रुपये का प्रस्तावित (अनुमानित) बजट पेश किया गया, जिसे बोर्ड ने सर्वसम्मति से   स्वीकार किया। वित्त अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में विभिन्न मदों में छह अरब से अधिक रुपये की आय हुई है। 

इसके विरुद्ध भूमि विकास, भूमि प्रतिकर, निर्माण व विकास कार्यों, लोन व ब्याज भुगतान, रजिस्ट्रेशन, धनराशि की वापसी, अधिष्ठान आदि व्यय पर 6.18 अरब रुपये खर्च हुए। आगामी वित्तीय वर्ष में जमीन अधिग्रहण के लिए 190 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है।


बैठक में केडीए उपाध्यक्ष जयश्री भोज, डीएम डॉ. रोशन जैकब, केडीए सचिव जगदीश, मुख्य अभियंता एसएन त्रिपाठी, वित्त अधिकारी यूएन उपाध्याय, मुख्य नगर नियोजक स्वराज गांगुली, नगर नियोजक आशीष शिवपुरी, उप नगर आयुक्त बोर्ड मेंबर साहबे आलम, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed