फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   month of fun and devotion sawan

भक्ति और मस्ती को समर्पित सावन का महीना शुरू, 5 सोमवार का जानें क्या है महत्व  

Tue, 11 Jul 2017 09:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 11 Jul 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
month of fun and devotion sawan
शिव पूजा
भक्ति और मस्ती को समर्पित सावन का महीना आज से शुरू हो रहा है। 1992 के बाद इस बार सावन सोमवार से ही शुरू हो रहा है और सात अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सोमवार को ही समाप्त हो रहा है। यह खास संयोग है। इस दौरान कांवड़ यात्रा, रुद्राभिषेक, जप-तप अनादि-अनंत भगवान शिव को रिझाने के सारे विकल्प रहेंगे भक्तों के पास। शिव के साथ ही भगवान कृष्ण की भक्ति में भी सावन का विशेष महत्व है। इस दौरान बांके बिहारी के हिंडोले भी सजेंगे, फूल-बंगले भी। यही नहीं, बारिश के बीच झूमती प्रकृति, नाचते मोर, झूले की पींगें लेतीं और सोलह श्रृंगार करतीं युवतियों के लिए यह महीना मुंह मांगी मुराद से कम नहीं है।
विज्ञापन

 

मंगला गौरी के साथ शिव की पूजा देगी लाभ

month of fun and devotion sawan
शिव पूजा
पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि जिनका दांपत्य जीवन खराब है, जिन लड़कियों का विवाह नहीं हो रहा है उन्हें इस सावन में मंगला गौरी के साथ पूजन करना चाहिए। सोमवार को रुद्राभिषेक करें और मंगलवार के दिन मंगला गौरी का पूजन करें। 16-16 वस्तुएं भगवती को अर्पण करें। ऐसा करने से गलतफहमियां दूर होंगी, रिश्तों में सुधार होगा। लड़कियों को मनवांछित फल प्राप्त होगा।
पंडित ओंकरनाथ ने बताया कि जिस सावन में 5 सोमवार पड़ते हैं। वह सर्वश्रेष्ठ सावन होता है।

इसका कारण है कि भोले शिव के पांच मुख है। पश्चिम का मुख सद्योेजात, उत्तर का मुख बामदेव, पूर्व का मुख ततपुरुष, दक्षिण का मुख अघोर तथा ऊपर का मुख ईशान। इस प्रकार पांच सोमवार को इन पांच मुखों की पूजा अर्चना करें। इससे शिवजी की संपूर्ण पूजा करने का भक्तों को अवसर मिलेगा।

आचार्य सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि जो मनुष्य साल भर प्रदोष व्रत नहीं कर पाते हैं, वे सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत कर सकते हैं। उन्हें उतना ही लाभ मिलेगा जितना साल भर के प्रदोष व्रत करने से मिलता है। हां, एक बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रदोष काल में ही भगवान शिव की आराधना करें। उन्होंने बताया कि मानव मात्र के कल्याण के लिए ऊं नम: शिवाय: का जप करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं 5 सोमवार की तारीखें...

month of fun and devotion sawan
शिव पूजा
पहला सोमवार व्रत- 10 जुलाई को
दूसरा सोमवार व्रत- 17  जुलाई को
तीसरा सोमवार व्रत- 24 जुलाई को
चौथा सोमवार व्रत- 31 जुलाई को
पांचवां सोमवार व्रत-7 अगस्त को
 
विज्ञापन

सावन में पड़ने वाले पर्व

month of fun and devotion sawan
शिव पूजा
​18 जुलाई को-मंगला गौरी व्रत
19 जुलाई को-कामदा एकादश्ी व्रत
21 जुलाई को-प्रदोष व्रत
23 जुलाई को- हरियाली अमावस्या
26 जुलाई को-हरियाली तीज
27 जुलाई को-नाग पंचमी
3 अगस्त को-पुत्रदा एकादशी
5 अगस्त को-शनि प्रदोष व्रत
7 अगस्त को-रक्षा बंधन, सावन मास का समापन
 

आनंदेश्वर मंदिर परमट में

month of fun and devotion sawan
शिव पूजा
सावन में इस बार सोमवार के दिन रविवार की रात 2:30 बजे पट खुलेंगे। अन्य दिन भोर में 4.30 बजे खुलेंगे। 11.30 बजे बंद होकर एक बजे खुलेंगे। इसके बाद शाम को 7.30 बजे बंद होंगे और 9 बजे खुलेंगे। सोमवार को रात को 8.30 बजे बंद होंगे और 9 बजे खुलेंगे। मंदिर के महंत रमेशपुरी ने बताया कि पूरे श्रावण मास में भक्तों की ओर से शयन शृंगार होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार के लिए परमट मंदिर प्रांगण में रहने वालों को जिला प्रशासन की ओर से पास आवंटित किया जाएगा, ताकि उन्हें आने जाने में कोई परेशानी न हो। पार्किंग निशुल्क होगी। परमट तिराहे की ओर पेट्रोल पंप तक चार पहिया वाहन आएंगे। जबकि दो पहिया वाहन बक्कल मैदान तक आएंगे। ग्रीनपार्क की ओर सेंट्रल बैंक तिराहे तक वाहन आएंगे।
 

जागेश्वर मंदिर नवाबगंज में

month of fun and devotion sawan
शिव पूजा
मंदिर के पट प्रतिदिन भोर में 3.45 बजे खुलेंगे। 11.45 बजे बंद होंगे और 12.05 बजे खुलेंगे। इसके बाद रात को शयन आरती 9.45 बजे होकर पट बंद होंगे। सोमवार के दिन रात में शयन आरती 10.30 बजे होगी। मंदिर के सर्वराकर प्राण ने बताया कि 16 जुलाई को शिव परिवार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह प्रतिमा 5 लाख रुपये की कीमत से बनवाई गई है। दूसरे सोमवार को दंगल होगा। 11 अगस्त से लगातार भंडारा होगा पर सोमवार को भक्तों की भीड़ की वजह से भंडारा नहीं होगा। पार्किंग मंदिर के बगल में स्थित मैदान में निशुल्क होगी।
 

सिद्धनाथ मंदिर जाजमऊ में

month of fun and devotion sawan
शिव पूजा
मंदिर के पट भोर में 4 बजे खुलेंगे। सोमवार के दिन भोर में 3 बजे से खुलेंगे। इसके बाद दोपहर में 12 बजे बंद होंगे और 12.30 बजे खुलेंगे और देर रात तक  11 बजे बंद होंगे। सोमवार के दिन रात में 11.30 बजे आरती के बाद रात 12 बजे बंद होंगे। मंदिर के पुजारी मुन्नीलाल पांडेय ने बताया कि यहां पर प्रतिदिन रूद्राभिषेक होगा। पार्किंग मनोहर लाल इंटर कॉलेज के आसपास खाली पड़ी जगह पर निशुल्क होगी।
 

वनखंडेश्वर मंदिर पी रोड में

month of fun and devotion sawan
शिव पूजा
मंदिर के पट सुबह पांच बजे खुलेंगे। सोमवार को भोर में चार बजे से खुलेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे बंद होकर शाम को चार बजे खुलेंगे और रात में 10 बजे बंद होंगे। सोमवार के दिन दोपहर में खुले रहेंगे और रात में 11 बजे बंद होंगे। बाबा वनखंडेश्वर समिति के अध्यक्ष रमेश दीक्षित ने बताया मंदिर आनंदेश्वर बाबा के छोटे भाई के नाम से वनखंडेश्वर को जाना जाता है। सावन मास में एक सोमवार को बाबा वनखंडेश्वर के दर्शन की महत्ता है। यह मंदिर काफी प्राचीन है। शहर के अलावा आसपास के जिलों से भी भक्त दर्शन को मंदिर पहुंचते है। खास बात यह है कि मंदिर में रामबाग, पीरोड, सीसामऊ, प्रेमनगर, गोपाल टॉकीज, नेहरू नगर, जवाहर नगर आदि क्षेत्रों में रहने वाले युवकों की बारात जाने से पहले वर मंदिर के दर्शन करने अवश्य आता है। सावन मास में मंदिर में चार श्रृंगार बर्फ, फूल, पेड़ पौधों तथा मेवा का होता है। इसके अलावा 20 जुलाई को भंडारा भी आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed