फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Young man beaten to death after leaving home wife due to deliver in three days police investigating

Kanpur: घर से निकले युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन दिन बाद पत्नी की होनी है डिलीवरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 21 Jul 2026 01:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 21 Jul 2026 01:51 PM IST
सार

Kanpur News: सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर से निकले युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मजार के पास घायल अवस्था में मिले युवक ने अस्पताल ले जाते समय 8-10 लोगों द्वारा प्लास्टिक के डंडों से पीटने का आरोप लगाया। मृतक की पत्नी की 24 जुलाई को डिलीवरी होनी है।

विज्ञापन
Kanpur Young man beaten to death after leaving home wife due to deliver in three days police investigating
मृतक की फाइल फोटो और जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र की गंगापुर कॉलोनी, यशोदा नगर निवासी मोहम्मद सैफ (26) की सोमवार देर रात घर के पास पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि तबीयत खराब होने के कारण सैफ देर रात घर से निकलकर मेराज बाबा की मजार तक गया था, लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे चौराहे के पास रहने वाले दो लोगों ने परिजनों को सूचना दी कि सैफ मजार के पास एक गली में अधमरी हालत में पड़ा है। आनन-फानन में परिजन उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन





प्लास्टिक के डंडों से बेरहमी से पीटा
मृतक के बड़े भाई मोहम्मद रिजवान का आरोप है कि अस्पताल ले जाते समय सैफ ने बताया था कि आठ से 10 लोगों ने उसे प्लास्टिक के डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह मरणासन्न हो गया। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही सेन पश्चिम पारा, नौबस्ता समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद मृतक की मां शकीला, पत्नी रोशनी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की खंगाली जा रही है फुटेज
परिजनों ने बताया कि सैफ की पत्नी की 24 जुलाई को डिलीवरी होनी है। बच्चे के जन्म से पहले ही परिवार का सहारा छिन जाने से घर में मातम पसरा है। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed