फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Traffic jams during Ganesh Visarjan procession leave ambulances stranded

कानपुर: गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान लगा जाम, एंबुलेंस फंसी, इन जगहों पर रेंगते रहे वाहन

Sun, 20 Sep 2026 11:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 20 Sep 2026 11:19 PM IST
सार

लालकुर्ती से गोलाघाट, शुक्लागंज पुल से गोलाघाट तक वाहन पांच घंटे रेंगते रहे। ट्रैफिक पुलिस नदारद रही। कंपनीबाग से सरसैया घाट, घंटाघर और झकरकटी बस अड्डे के पास भी वाहन रेंगते रहे।

विज्ञापन
Kanpur: Traffic jams during Ganesh Visarjan procession leave ambulances stranded
गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए रविवार को जब लोग घाटों के लिए निकले तो शहर जाम से जकड़ गया। शुक्लागंज पुल से गोलाघाट, लालकुर्ती से लेकर गोलाघाट तक पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन रेंग-रेंगकर निकले। वहीं, कंपनीबाग से सरसैया घाट, घंटाघर चौराहा व झकरकटी बस अड्डा के पास भी लोग जाम में घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन


उधर, कहीं पर भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। शुक्लागंज से कानपुर आने के दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी। चालक ने बताया कि वह मरीज सुशीला को शुक्लागंज के पोनी रोड से लेकर उर्सला अस्पताल जा रहा था। जाम में फंसे रहने के दौरान चालक हूटर बजाता रहा किसी तरह राहगीरों ने खुद ही एंबुलेंस को रास्ता देकर निकाला।
विज्ञापन

Kanpur: Traffic jams during Ganesh Visarjan procession leave ambulances stranded
गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
उधर, सरसैया घाट में प्रतिमा विसर्जन के दौरान कंपनी बाग से सरसैया घाट जाने के दौरान करीब चार घंटे जाम लगा रहा। ऐसे ही घंटाघर और झकरकटी बस अड्डे के पास भी जाम लगा रहा।

 
विज्ञापन

Kanpur: Traffic jams during Ganesh Visarjan procession leave ambulances stranded
गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
एक्स पर लोगों ने किया पोस्ट
जाम में फंसने के दौरान कई लोगों ने फोटो, वीडियो एक्स पर पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की। अर्पित, अमित समेत अन्य लोगों ने पोस्ट कर लिखा कि गणेश विसर्जन पर ट्रैफिक पुलिस को मालूम था। फिर भी तैयार नहीं की गई और खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed