फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Physiotherapist drowned while making reel while bathing in Ganga, died

Kanpur: गंगा में नहाते समय रील बना रहा फिजियोथेरेपिस्ट डूबा, इकलौते बेटे की मौत से परिजन हुए बेहाल

Fri, 12 Jul 2024 12:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 12 Jul 2024 12:22 AM IST
सार

Kanpur News: कोहना के मैगजीन घाट पर गंगा में नहाते समय रील बना रहे फिजियोथेरेपिस्ट की डूबने से मौत हो गई। छह महीने पहले हुई शादी हुई थी। 

विज्ञापन
Kanpur: Physiotherapist drowned while making reel while bathing in Ganga, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कोहना में मैगजीन घाट पर गुरुवार सुबह गंगा नहाते समय रील बना रहा फिजियोथेरेपिस्ट गहराई में जाकर डूब गया। साथ में नहा रहे दोस्त ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी डूबने लगा। शोर सुनकर गोताखोरों ने किसी तरह दोस्त को बचा लिया, लेकिन फिजियोथेरेपिस्ट का आधे घंटे बाद शव बरामद हुआ। इकलौते बेटे के मौत की खबर पाकर परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन


नौबस्ता के खाड़ेपुर निवासी फिजियोथेरेपिस्ट शुभम शुक्ला (27) की छह महीने पहले दिव्या से शादी हुई थी। परिवार में पिता राज शुक्ला और मां सविता हैं। साले सौरभ ने बताया कि गुरुवार सुबह शुभम दोस्त तुषार के साथ मैगजीन घाट पर गंगा नहाने गया था। तुषार के अनुसार वह नहाने के दौरान रील बनाने लगा और एकाएक गहराई में जाकर डूबने लगा। तुषार ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी डूबने लगा। गोताखोरों ने किसी तरह उसे तो बचा लिया, लेकिन शुभम डूब गया। कोहना थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed