फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur-lucknow highway overbridge cracks came on stopping traffic increased difficulties

कानपुर-लखनऊ हाईवे ओवरब्रिज पर आईं दरारें, ट्रैफिक रुकने से बढ़ी मुश्किलें

Sat, 08 Oct 2016 10:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
kanpur-lucknow highway overbridge cracks came on stopping traffic increased difficulties
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर लखनऊ को जाने वाले रूट पर ड्रिल मशीन से स्लेप तोड़ते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बने आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) की स्लेप में कई स्थानों पर दरारें आने से पब्लिक की मुश्किलें बढ़ गईं। ट्रैफिक रोककर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन


स्लेप के ज्वाइंट खुलने से सरिया बाहर दिखाई पडने लगी है। जानकारी होने पर एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान उन्नाव-लखनऊ रूट बंद कर दिया गया। अधिकारी ज्वाइंट के खुलने का सही कारण नहीं बता पा रहे हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पी शिवशंकर ने मामले में जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

लखनऊ- कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के पास रायबरेली क्रासिंग पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस आरओबी का निर्माण करवाया था। लगभग सात साल तक चले निर्माण कार्य के बाद इस आरओबी को जून 2015 में यातायात के लिए खोला गया था। दो माह पहले एनएचएआई ने पूरे आरओबी की मरम्मत करवाई थी। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर स्लेप की ज्वाइंट खुल गई और सरिया बाहर झांकने लगीं। यहां पर बड़ा गड्ढा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय पहले ही स्लेप के आउटर में आठ सूत मोटी सरिया वेल्डिंग कर जाल को मजबूत किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed