{"_id":"62f019c8662dd156360082ef","slug":"kanpur-dehat-fighting-stone-pelting-between-two-sides-over-protest-against-playing-of-provocative-song-in-mangalpur-town-akbarpur-news-knp711777288","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat : मंगलपुर कस्बे में भड़काऊ गाना बजाने के विरोध पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat : मंगलपुर कस्बे में भड़काऊ गाना बजाने के विरोध पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव
विज्ञापन
ताजिया के पास बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। मंगलपुर कस्बे के इमामबाड़ा में भड़काऊ गाना बजाने का विरोध करने पर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी डंडे से मारपीट के साथ पथराव हुआ। इससे दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
मंगलपुर कस्बा निवासी इरफान खलीफा की देखरेख में ताजिया उठता है। शनिवार रात इरफान इमामबाड़े परिसर में बैठकर ताजिया बना रहे थे। आरोप है तभी वहां पहुंचे मंगलपुर निवासी गुलजार व अन्य लोग भड़काऊ गाना बजाने लगे। इरफान ने इसका विरोध किया।
जिस पर गुलजार ने अन्य साथियों समेत उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी किया। इसके बाद दोनों ओर से समर्थक जुट गए और मारपीट हुई। इससे छह लोग घायल हो गए। ताजिया भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद एक पक्ष से घायल इरफान व दूसरे पक्ष के घायल गुलजार, सबलू, आसिफ व अयान को सीएचसी भेजा गया। वहां से गुलजार व सबलू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गुलजार ने इरफान समेत नौ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, इरफान ने 11 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर एसके मिश्र ने बताया कि दोनों पक्ष के 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।