फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Auto driver killed in collision with loader, two soldiers injured, accident happened in Chaura village of Bhoganipur

Kanpur Dehat : लोडर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, दो सिपाही घायल, भोगनीपुर के चौरा गांव में हुआ हादसा

Tue, 14 Mar 2023 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Auto driver killed in collision with loader, two soldiers injured, accident happened in Chaura village of Bhoganipur
मृतक मवेश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
पुखरायां। भोगनीपुर के चौरा गांव में रविवार देर रात ऑटो में तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आटो चालक की मौत हो गई और भोगनीपुर की अमरौधा चौकी के दो सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के वक्त दोनों सिपाही कानपुर देहात-जालौन सीमा स्थित चौरा गांव में अपनी पिकेट ड्यूटी पर जा रहे थे। सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लोडर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोगनीपुर के आजाद नगर निवासी इजराइल का बेटा मवेश (21) टेंपो और ऑटो मैकेनिक था। वह समय मिलने पर ऑटो भी चलाता था। मवेश रविवार की रात ऑटो लेकर निकला था।
देर रात करीब एक बजे वह अमरौधा चौकी के पास पहुंचा तो सिपाही अभय यादव व सुमित टंडन ने उसे रोककर चौरा गांव में पिकेट ड्यूटी स्थल पर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद मवेश चौरा गांव पहुंचा और सिपाहियों को उतारने के लिए ऑटो रोका, तभी पीछे से तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ऑटो पलट और मवेश की मौत हो गई। दोनों सिपाही घायल हो गए। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अमरौधा चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा ने घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे के बाद चालक मौके पर लोडर छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी अजयपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को ऑटो चालक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। लोडर को कब्जे में लिया गया है। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed