फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Interstate vehicle thief gang busted in Hamirpur, police arrested three accused

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश: पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, अभियुक्तों के पास मिलीं 18 बाइकें

Thu, 28 Jul 2022 05:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 28 Jul 2022 05:55 PM IST
सार

जरिया थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने 18 चोरी की बाइकों को बरामद किया। साथ ही, एक लोडर, एक स्कूटी और दो तमंचे भी मिले हैं। बता दें कि पकड़े गए आरोपी बिच्छू गैंग के सक्रिय सदस्य हैं।

विज्ञापन
Interstate vehicle thief gang busted in Hamirpur, police arrested three accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद बाइकें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में जरिया थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 18 बाइकें, एक लोडर, एक स्कूटी, दो अवैध असलहों के साथ तीन शातिरों को दबोचा है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि थाना जरिया के सरीला कस्बे के हटवारा मोहल्ला निवासी लालदीवान ने पिछले 23 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि शनिवार की देर शाम वह अपनी ससुराल परछा से साले उदयभान के साथ बाइक से वापस घर आ रहा था। 
विज्ञापन

इसी दौरान छिबौली तिराहे पर बिच्छू गैंग के सदस्य छिबौली निवासी विष्णु उर्फ विशुन, परछा निवासी नरेंद्र विश्वकर्मा व बरहरा के राजेश कुमार घड़ी, सोने की चेन तथा जेब में पड़े 20 हजार की नकदी व बाइक छीन कर धमकी देकर भाग गए थे। तबसे पुलिस इनकी तलाश में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सरीला छिबौली रोड नहर पुलिया के निकट छीनी गई बाइक के साथ आरोपी विष्णु उर्फ विशुन को एक तमंचा व आरोपी नरेंद्र विश्वकर्मा को तमंचा तथा राजेश कुमार निवासी ग्राम बरहरा थाना जलालपुर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम परछा के बाहर पुराने पंचायत भवन से चोरी की 18 बाइकें व एक लोडर (छोटा हाथी) व एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि चोरी के वाहन जिले के साथ अन्य जनपदों व मध्य प्रदेश तथा दिल्ली से चोरी कर लाते हैं। उन्हें बेचकर पैसा कमाते हैं।  एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु उर्फ विशुन हिस्ट्रीशीटर व पंजीकृत जिला स्तरीय बिच्छू गैंग डी 18 का सक्रिय सदस्य है। इसके विरुद्ध स्थानीय थाना व जनपद के अन्य थानों में कुल 17 अभियोग पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed