फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   indian railway many major changes in the

एक से रेलवे में होंगे कई बड़े बदलाव

Thu, 29 Sep 2016 11:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
indian railway many major changes in the
भारतीय रेलवे
कानपुर में एक अक्तूबर से रेलवे ट्रेनों में टाइम टेबल में बदलाव करने जा रहा है। कई ट्रेनों को एक्सप्रेस से सुपरफास्ट किया गया है। मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और मेमू ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी गई है। यह सभी व्यवस्थाएं एक अक्तूबर से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन


कानपुर से अमृतसर के बीच चलने वाली 14153/14154 वीकली एक्सप्रेस ट्रेन एक अक्तूबर से सुपरफास्ट कर दी जाएगी। 14 नवंबर से 14153 ट्रेन का नंबर अब 22445 और अमृतसर से चलने वाली 14154 का नंबर 15 नवंबर से 22446 हो जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह 19569/19570 ओखा-बनारस एक्सप्रेस (वाया कानपुर) भी एक अक्तूबर से सुपरफास्ट होंगी। ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12569 का नंबर 17 नवंबर से 22969 और बनारस से चलने वाली गाड़ी 19570 का नंबर 19 नवंबर से 22970 हो जागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली गुवाहाटी राजधानी शाम 6:34 के बजाय दिल्ली से रात 9:05 बजे आएगी। महाबोधी दिल्ली से शाम 6:15 के बजाय 5:35 बजे, पूर्वा एक्सप्रेस इलाहाबाद से रात 12:25 बजे की जगह 12:05 बजे आएगी। पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 2:35 के बजाय 1:20 बजे झांसी से आएगी। 


पुरषोत्तम एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ेगी। 64591/64592 कानपुर-इलाहाबाद मेमू, 64593/64594 कानपुर-फतेहपुर मेमू, कानपुर-चित्रकूटधाम इंटरसिटी और मरुधर एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed