{"_id":"6408bc992825b3108f0b4233","slug":"high-speed-bus-hit-bike-in-hamirpur-home-guard-going-on-duty-died-police-kept-dead-body-in-mortuary-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: तेज रफ्तार बस और बाइक की टक्कर, ड्यूटी जा रहे होमगार्ड की मौत, पुलिस ने शव मोर्च्यूरी में रखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: तेज रफ्तार बस और बाइक की टक्कर, ड्यूटी जा रहे होमगार्ड की मौत, पुलिस ने शव मोर्च्यूरी में रखवाया
Wed, 08 Mar 2023 10:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 08 Mar 2023 10:21 PM IST
सार
कुरारा थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्च्यूरी में रखवाया है और कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल में खड़े पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, जखेला गांव निवासी राजीव सिंह (45) पुत्र जसवंत सिंह हमीरपुर में ड्यूटी करते है। रोजाना की तरह वह बाइक से हमीरपुर आ रहे थे। तभी रात नौ बजे झलोखर गांव के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि शव को मोर्च्यूरी में रखवाया दिया गया है। कल पोस्टमार्टम होगा। साथ ही, परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन