फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Youth loses hand after being struck by freight train trying to avoid mud in underpass proves costly

हमीरपुर: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक का कटा हाथ, अंडरपास के कीचड़ से बचना पड़ा भारी, गंभीर हालत में रेफर

Wed, 16 Sep 2026 08:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 16 Sep 2026 08:53 AM IST
सार

Hamirpur News: मौदहा में रेलवे अंडरपास में जलजमाव और कीचड़ के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहा था। तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसका बायां हाथ कलाई से कट गया।

विज्ञापन
Hamirpur Youth loses hand after being struck by freight train trying to avoid mud in underpass proves costly
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में रेलवे अंडरपास में भरे पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार करना एक युवक को भारी पड़ गया। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। हादसे में उसका बायां हाथ कलाई से कट गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

कुम्हारौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल प्रजापति (23) पुत्र स्व. रामजीवन बुधवार सुबह रोज की तरह अरतरा रोड की ओर टहलने निकला था। रेलवे अंडरपास में पानी और कीचड़ भरा होने के कारण वह कीचड़ से बचने के लिए रेलवे लाइन पार करने लगा। इसी दौरान वह मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया और पटरी किनारे लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।

विज्ञापन





हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है
स्टेशन मास्टर की सूचना पर एंबुलेंस कर्मी आकाश यादव और देवांश यादव मौके पर पहुंचे। घायल बाबूलाल का बायां हाथ कलाई से कट गया था। उसे तत्काल कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल के बड़े भाई निर्भय सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई रोज सुबह अरतरा रोड की ओर टहलने जाता था। बुधवार को यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed