{"_id":"6aa98bc756517a3c2e071e4e","slug":"ht-lines-passing-over-houses-and-a-transformer-located-right-next-to-a-building-have-become-a-hazard-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145099-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: घरों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन, मकान से सटा ट्रांसफार्मर बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: घरों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन, मकान से सटा ट्रांसफार्मर बना खतरा
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र के झलोखर गांव के प्रजापति मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन और मकान से सटा ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत तारों के आपस में टकराने से कई बार चिंगारी गिर चुकी है। इससे आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर दो बार फट चुका है। इससे निकला तेल आसपास स्थित कच्चे मकानों तक फैल गया। घरों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण अंगद, शिव सत्य, रामजीवन, धनीराम, कैलाश, रविकांत और देवीचरण आदि ने बताया कि समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान गायत्री शिवहरे से शिकायत कर ट्रांसफार्मर को बस्ती से हटाकर ग्राम समाज की जमीन पर स्थापित कराने और एचटी लाइन को घरों के ऊपर से हटाकर रास्ते के किनारे से ले जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।