फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Height gauge missing on dilapidated bridge, risk of accident

Kanpur News: जर्जर पुल पर हाइट गेज गायब, हादसे का खतरा

Thu, 05 Feb 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Height gauge missing on dilapidated bridge, risk of accident
सरवनखेड़ा। बखरिया से खनपना गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर घाटमपुर रजबहे के पास रूपपुर में बना पुल एक साल से जर्जर हालत में है। लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल को जर्जर घोषित कर भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन पुल के दोनों ओर लगाए गए हाइट गेज गायब हो गए हैं। हाइट गेज न होने के कारण ऊंचे और भारी वाहनों का आवागमन जारी है जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


घाटमपुर रजबहे पर स्थित यह पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है और इसकी एक तरफ की कुछ दीवारें भी गिर चुकी हैं। लोक निर्माण विभाग ने लगभग एक वर्ष पूर्व इस पुल को खतरनाक घोषित करते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इसके लिए पुल के दोनों ओर हाइट गेज भी लगाए गए थे, जिससे ऊंचे वाहनों को गुजरने से रोका जा सके। हालांकि, कुछ दिनों के बाद ही किसी वाहन की टक्कर से दोनों ओर लगे हाइट गेज टूटकर गिर गए। विभाग ने इन्हें दोबारा लगाने की जहमत नहीं उठाई, जिसके कारण वे पूरी तरह गायब हो गए। सोमवार को दोनों ओर से हाइट गेज नदारद मिले।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हाइट गेज के अभाव में अक्सर भारी वाहन इस जर्जर पुल से गुजर जाते हैं। इससे किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जो जान-माल के लिए खतरा साबित होगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता साहिबे आलम ने बताया कि हाइट गेज गायब होने की जानकारी नहीं है। वह कैसे टूटे इसकी जांच कर उन्हें दोबारा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed