{"_id":"674c170b059b9319610ae4e3","slug":"hardoi-younger-brother-killed-elder-brother-for-eight-thousand-rupees-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: आठ हजार रुपये के लिए छोटे ने बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: आठ हजार रुपये के लिए छोटे ने बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 01 Dec 2024 01:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:29 PM IST
सार
Hardoi News: आठ हजार रुपये के लिए छोटे ने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में आठ हजार रुपये के विवाद में छोटे भाई ने बड़े के सिर पर सरिया से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मूल रूप से हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के चौंसार निवासी श्रवण कुमार (27) अपने छोटे भाई धीरेंद्र के साथ बदायूं में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में पेटी ठेकेदार था।
उसके साथ बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी घनश्याम, उसके ससुर और साल भी काम करते थे। पिछले कुछ महीनों से श्रवण की मां रामदुलारी भी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में रह रही थी। इसके कारण श्रवण कुमार अपनी पत्नी रितु के साथ जलालपुर में ही रहने लगा था। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात धीरेंद्र बदायूं में चल रहे काम के हिसाब किताब को लेकर आया था। इसी दौरान आठ हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ और धीरेंद्र ने श्रवण के सिर पर सरिया से वार कर दिया। गंभीर हालत में श्रवण कुमार को मेडिकल कॉलेज हरदोई लाया गया। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।