फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nauchandi Express delayed by three and a half hours; passengers left stranded.

Hardoi News: नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री भटके

Sat, 26 Sep 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Nauchandi Express delayed by three and a half hours; passengers left stranded.
हरदोई। रायसी स्टेशन पर लूप लाइन की कमीशनिंग के लिए चल रहे रेल ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार रात हरदोई से गुजरने वाली 14241 नौचंदी एक्सप्रेस करीब तीन घंटे 54 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन




ट्रेन का हरदोई पहुंचने का निर्धारित समय रात 11 बजकर 50 मिनट था लेकिन यह शनिवार तड़के 3:44 बजे स्टेशन पहुंची। इस विलंब से यात्रियों को रात में काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी 54 मिनट लेट रही। यह ट्रेन रात नौ बजकर 59 मिनट के बजाय 10:53 बजे हरदोई पहुंची। रेल अधिकारियों के अनुसार, रायसी स्टेशन में 26 से 29 सितंबर तक लूप लाइन की कमीशनिंग का ब्लॉक है। इस ब्लॉक के चलते ट्रेनों के समय में बदलाव और देरी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि घंटों देर से चलने पर उन्हें स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। इससे आगे की यात्रा का कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed