{"_id":"6ab80bde72bd7c8348035a34","slug":"wait-continues-for-x-ray-100-ma-machine-repaired-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157406-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक्सरे के लिए अभी इंतजार, 100 एमए मशीन कराई गई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक्सरे के लिए अभी इंतजार, 100 एमए मशीन कराई गई मरम्मत
विज्ञापन
हरदोई। जिला मेडिकल कॉलेज में एक्सरे के लिए मरीजों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। मुख्य डिजिटल एक्सरे मशीन की मरम्मत का काम फिलहाल अभी पूरा नहीं हुआ है। वहीं, अब 100 एमए मशीन की मरम्मत कर दी गई है। उम्मीद है कि सोमवार से एक्सरे जांच शुरू हो सकती है। हालांकि, मशीनों की मरम्मत कार्य के चलते 50 एमए की मशीन से भी जांच नहीं हो रही हैं। दूर-दराज से आए मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज में एक्सरे जांच व्यवस्था अभी सुचारू नहीं हुई है। करीब एक माह से अधिक समय बीत गया है लेकिन मुख्य डिजिटल मशीन खराब चल रही है। हालांकि, मशीन को बनाने के लिए सायरिक्स कंपनी से आए अभियंता शहजाद ने काम शुरू कर दिया है। लेकिन मशीन का ड्रैग कंट्रोल बोर्ड और एक्सरे ट्यूब में खराबी आई है।
इसके अतिरिक्त कुछ सर्किट बोर्ड भी खराब हो गए हैं। जिनको बनाने का काम कराया जा रहा है। मुख्य मशीन खराब होने के बाद मरीजों की जांच 100 एमए की कम क्षमता वाली पोर्टेबल मशीन से की जा रही थी। लेकिन वह भी खराब हो गई। इसके बाद 50 एमए की मशीन से एक्सरे हो रहे थे। चूंकि, अब दोनों खराब पड़ी मशीनों को दुरुस्त किया जा रहा है। शुक्रवार को एलेन्जर कंपनी लखनऊ से अभियंता पवन कुमार ने 100 एमए मशीन को सही किया है। बताया कि मशीन में मदरबोर्ड और इन्वर्टर सहित कई उपकरण खराब थे, जिन्हें बदला गया है। ट्रायल के बाद मशीन चालू कर दी जाएगी। सोमवार से एक्सरे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुख्य डिजिटल एक्सरे मशीन और 100 एमए पोर्टेबल मशीन में तकनीकी खराबी को दूर करने व मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा है। इंजीनियरों की टीम लगी हुई है और जल्द ही नया पार्ट इंस्टॉल कर दिया जाएगा। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य