फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fourth phase of admissions in ITIs to begin on October 1.

Hardoi News: आईटीआई में चौथे चरण के प्रवेश एक अक्तूबर से

Sat, 26 Sep 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fourth phase of admissions in ITIs to begin on October 1.
हरदोई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू होगी। प्रवेशित प्रशिक्षणार्थी आज से एससीवीटी पोर्टल पर नाम कटाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रोहित श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार, पहले तीन चरणों में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षणार्थी अपना प्रवेश निरस्त करा सकते हैं। वे 27 से 30 सितंबर तक एससीवीटी पोर्टल पर लॉगिन कर कारण सहित आवेदन करें। नाम कटाने से रिक्त होने वाली सीटों पर उच्चीकरण का अवसर मिलेगा। यह उन प्रशिक्षणार्थियों के लिए है जिन्होंने फ्लोट विकल्प चुना था और जिनका उच्चीकरण नहीं हुआ है। मेरिट और विकल्प के क्रम में उच्चीकरण होने पर बुलावा पत्र पोर्टल पर प्रदर्शित होगा। इसकी सूचना मोबाइल पर मैसेज से भी दी जाएगी। उच्चीकरण सूची के आधार पर प्रवेश एक से तीन अक्तूबर तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed