फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Over 10,000 youths test their knowledge; race to interact with PM Modi.

Hardoi News: 10 हजार से अधिक युवाओं ने आजमाया ज्ञान, पीएम मोदी से संवाद की होड़

Sat, 26 Sep 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Over 10,000 youths test their knowledge; race to interact with PM Modi.
हरदोई। मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज (वीबीवाईएलडी) में हरदोई के युवाओं की भी बड़ी भागीदारी हो रही है। जिले में अब तक 10 हजार से अधिक युवा ऑनलाइन क्विज में हिस्सा ले चुके हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। इसके लिए हरदोई सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराकर क्यूआर कोड स्कैन कर क्विज में शामिल हो रहे हैं। क्विज 17 अगस्त से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। क्विज में 20 सवाल पूछे जाते हैं और इन्हें हल करने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाता है। इसका पहला चरण पूरा होने के बाद चयनित युवाओं को राज्य स्तर पर शामिल होने का अवसर मिलेगा। इन चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

------------

क्विज में जिले के युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी हो रही है। 10 हजार से अधिक युवा अब तक इसमें प्रतिभाग कर चुके हैं। युवाओं को क्विज में अधिक से अधिक भाग लेने के साथ आगे के चरणों में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। -रूबी पाल, जिला युवा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed