फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Accident Couple run over by a pickup truck husband dies wife in critical condition

Hardoi Accident: भांजी के जन्मदिन में जा रहे दंपती को पिकअप ने रौंदा; पति की मौत और पत्नी की हालत गंभीर

Sat, 07 Feb 2026 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Feb 2026 12:22 PM IST
सार

Hardoi News: लोनार कोतवाली क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर घायल हैं। दंपती अपनी भांजी के जन्मदिन में शामिल होने बसेलिया गांव जा रहे थे। तभी न्योरादेव गांव के पास यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Hardoi Accident Couple run over by a pickup truck husband dies wife in critical condition
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र में सवायजपुर मार्ग पर भांजी के जन्मदिन में जा रहे दंपती को पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। शनिवार सुबह हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर ही पिकअप और चालक को पकड़ लिया। इन्हें पुलिस के हवाले किया गया है।

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के खुमारीपुर निवासी जितेंद्र सिंह सोमवंशी (28) शहर के मुन्ने मियां चौराहा पर सौंदर्य प्रसाधन की दुकान पर काम करते थे। पिता तकदीर बहादुर सिंह ने बताया कि उनकी विवाहित पुत्री सुरभि का घर पाली थाना क्षेत्र के बसेलिया गांव में है। सुरभि की बेटी का जन्मदिन बृहस्पतिवार को था। भांजी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए जितेंद्र अपनी पत्नी मीरा के साथ शनिवार की सुबह बसेलिया जा रहे थे।

विज्ञापन

पिकअप ने बाइक में मार दी टक्कर
इस दौरान सवायजपुर-हरदोई मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र के न्योरादेव गांव के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनो सड़क पर गिर गए। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने जितेंद्र के मोबाइल से जितेंद्र के चाचा देवेश और पुलिस को सूचना दी। दंपती को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मीरा का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके से लोगाें ने पिकअप समेत चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। जितेंद्र के परिवार में पत्नी और दो पुत्रियां हिमांशी और श्रद्धा हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर लोनार कोतवाली में मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed