{"_id":"679dfdffdf9741beda028ddd","slug":"footpaths-were-being-built-without-ballast-revealed-in-executive-engineers-investigation-50-thousand-fine-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी: मानक विहीन काम…बिना गिट्टी बना रहे थे फुटपाथ, अधिशासी अभियंता की जांच में खुलासा, 50 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी: मानक विहीन काम…बिना गिट्टी बना रहे थे फुटपाथ, अधिशासी अभियंता की जांच में खुलासा, 50 हजार जुर्माना
Sat, 01 Feb 2025 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 01 Feb 2025 04:27 PM IST
सार
Kanpur News: अधिशासी अभियंता ने बताया कि टाइल्स के नीचे गिट्टी नहीं बिछी थी। सिर्फ बालू डालकर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जा रही थी। मानक के अनुसार कार्य न कराने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिछाई जा रहीं टाइल्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर नगर निगम का ठेकेदार रायपुरवा में गिट्टी डाले बिना ही घटिया फुटपाथ बना रहा था। अधिशासी अभियंता की जांच में शुक्रवार को इसका खुलासा हुआ। उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी करने के साथ ही 50,000 रुपये जुर्माना लगाया है। टाइल्स उखाड़कर तीन दिन में अवर अभियंता की निगरानी में मानक के अनुसार निर्माण कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम जोन- एक के वार्ड 32 के अंतर्गत रायपुरवा थाना मोड़ से शेट्टी प्लास्टिक तक 9.30 लाख रुपये से फुटपाथ का निर्माण हो रहा है। ठेकेदार हिमांशु (बाबा आनंदेश्वर इंटरप्राइजेज) यह कार्य करा रहे हैं। शुक्रवार को जोन के अधिशासी अभियंता नानक चंद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फर्म को ब्लैक लिस्ट कर होगी कार्रवाई
उन्होंने इंटरलाकिंग टाइल्स उखड़वाकर जांच की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि टाइल्स के नीचे गिट्टी नहीं बिछी थी। सिर्फ बालू डालकर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जा रही थी। मानक के अनुसार कार्य न कराने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन