फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fear of untoward incident with railway worker who went missing six months ago, two picked up

Kanpur News: छह माह पहले लापता रेलवे कर्मी संग अनहोनी की आशंका, दो को उठाया

Fri, 19 Sep 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fear of untoward incident with railway worker who went missing six months ago, two picked up
कानपुर। कल्याणपुर से करीब छह महीने पहले लापता हुए रेलवे कर्मी के साथ अनहोनी की आशंका है। पुलिस हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। शक की सुई नजदीकियों पर जा रही है। पुलिस ने देर शाम दो युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। शुक्रवार को घटना का राजफाश हो सकता है।
विज्ञापन

पुराना शिवली रोड चंदेलनगर निवासी रेलवे कर्मी कमलापति तिवारी मार्च 2025 में लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी लिखाई थी लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। उनका मोबाइल और अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस ने पत्नी मधु तिवारी से जानकारी जुटाई। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण सुराग दिए। पुलिस सूत्रों के उठाए गए दोनों के खिलाफ पुलिस को सुराग मिले हैं। डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को घटना का खुलासा हो जाएगा। अभी कुछ कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed