फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Husband jumps in front of truck after argument wife attempts suicide by jumping from roof

Etawah: कहासुनी के बाद पति ट्रक के सामने कूदा, पत्नी ने छत से कूदकर किया मरने का प्रयास, मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 20 Sep 2025 10:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Sep 2025 10:40 AM IST
सार

Etawah News: पुलिस की जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर पहले पति ट्रक के सामने कूद गया। पति के साथ हादसा होने की जानकारी पर पत्नी भी दो मंजिला छत से नीचे कूद गई।

विज्ञापन
Etawah Husband jumps in front of truck after argument wife attempts suicide by jumping from roof
अस्पताल में भर्ती घायल पति - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में पत्नी से कहासुनी के बाद नाराज पति ने घर से 300 मीटर दूर कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर ट्रक के सामने कूदकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी होने पर पत्नी दूसरी मंजिल छत से जाकर कूद गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचा गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

रमाकांत (45) निवासी गांव पिलखर गौरैया मंदिर के पास पत्नी सीमा पाल (40) और बेटा दिव्यम (11) के साथ रहते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि जांच की गई है। इसमें पता चला है कि घटना से थोड़ी देर पहले ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर पहले पति ट्रक के सामने कूद गया। पति के साथ हादसा होने की जानकारी पर पत्नी भी दो मंजिला छत से नीचे कूद गई। डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रमाकांत के सिर और हाथ, पैरों में चोटें आईं हैं। महिला के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed