{"_id":"6876a729bad14e540b0373b1","slug":"electricity-supply-to-more-than-10-neighbourhoods-was-disrupted-for-seven-hours-etawa-news-c-216-1-etw1004-128118-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सात घंटे गुल रही 10 से अधिक मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सात घंटे गुल रही 10 से अधिक मोहल्लों की बिजली
विज्ञापन
इटावा। शहर में बिजली विभाग की ओर से बिजनेस प्लान के तहत कराए जा रहे मरम्मत के कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। एक ओर जहां गर्मी व उमस के कारण लोकल फाल्ट के कारण लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, वहीं दूसरी ओर विभाग की ओर से मरम्मत कार्यों ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। मंगलवार को भी शहर के 10 से अधिक मोहल्लों की बिजली सात घंटे तक गायब रही।
शहर में मंगलवार 11:30 बजे मैनपुरी फाटक बिजलीघर के फीडर नंबर एक से संबंधित सिविल लाइन निकट चुंगी, डायट के सामने, बलराम सिंह चौराहा, चौगुर्जी, हर्षनगर, नौरंगाबाद पुलिस चौकी, पक्का तालाब चौराहा मार्ग क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब 6:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
क्षेत्र में एचटी लाइन के बदलने का काम चल रहा था। बिजली न होने से घरेलू कामकाज से लेकर व्यापारियों पर भी असर पड़ा। वहीं बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी में बेहाल रहे। लंबे समय तक बिजली न आने से चौगुर्जी व नौरंगाबाद आदि क्षेत्रों में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
ऐसे में कोचिंग संचालकों ने बच्चों की छुट्टी कर दी, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। एक्सईएन हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि इस क्षेत्र में बिजली के काफी जर्जर तार थे, जिससे बार-बार फाल्ट की समस्या आती थी तथा इन केबल को बदलना बहुत जरूरी था, जिससे बारिश के दौरान बिजली का संकट न खड़ा हो। कार्य के दौरान हुई बारिश के कारण कार्य में कुछ देरी हुई।