{"_id":"6832224e15842173ed010035","slug":"dps-kalyanpur-won-medals-in-national-badminton-competition-up-overall-champion-kanpur-news-c-362-1-ka11003-124272-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीपीएस कल्याणपुर ने जीते पदक, यूपी ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीपीएस कल्याणपुर ने जीते पदक, यूपी ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर। स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से दिल्ली के तालकटोरा व त्यागराज स्टेडियम में 23 और 24 मई को हुई राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन रहा। साथ ही शहर के डीपीएस कल्याणपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश आदि टीमों ने हिस्सा लिया। फाउंडेशन की ओर से नेशनल स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड डीपीएस कल्याणपुर की प्रिंसिपल डॉ. रिचा प्रकाश को दिया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने पर प्रिंसिपल ने बैडमिंटन यूपी टीम व कोच राहुल शुक्ला को बधाई दी। डीपीएस कल्याणपुर के प्रो. वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुख्तारुल अमीन, सुपर हाउस ग्रुप और डायरेक्टर डीपीएस कल्याणपुर शाहिना अमीन ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
पदक विजेता खिलाड़ी
अंडर-12 सिंगल वर्ग में कंदर्प खत्री ने स्वर्ण, अंडर-12 एकल वर्ग में शार्दुल खत्री ने रजत और अंडर-12 युगल वर्ग में शार्दुल खत्री व कंदर्प खत्री ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 एकल वर्ग में शार्दुल खत्री ने रजत, अंडर-14 एकल वर्ग में अथर्व यादव ने कांस्य पदक और अंडर-14 युगल वर्ग में शार्दुल खत्री व कंदर्प खत्री ने स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-17 एकल वर्ग में आरव शर्मा ने स्वर्ण, अंडर-17 एकल वर्ग में अथर्व यादव ने रजत पदक जीता। अंडर-19 एकल वर्ग में आरव शर्मा ने स्वर्ण, अंडर-19 एकल वर्ग में ईशान श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता।