फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dependence on AI is harmful, use it as a helper

Kanpur News: एआई पर निर्भरता हानिकारक, सहायक के तौर पर करें प्रयोग

Sat, 06 Sep 2025 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Dependence on AI is harmful, use it as a helper
कानपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपना मास्टर मानकर निर्भर हो गए तो यह हानिकारक होगा। इसे अपने सहायक के तौर पर इस्तेमाल किया तो काम आसान होगा और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। यह बातें शुक्रवार को कानपुर प्रेस क्लब में एआई के युग में पत्रकारिता की चुनौतियां विषय पर आयोजित गोष्ठी में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विभोर सचान ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एआई एकत्र डाटा और ऑब्जर्वेशन पर काम करता है। यह तकनीक मस्तिष्क पढ़कर निष्कर्ष दे सकती है लेकिन इसमें संवेदना, जज्बात, भावना, मानवता और दयालुता नहीं होगी। प्रो. अनोखेलाल पाठक ने कहा एआई की मदद से तथ्य तलाश सकते हैं लेकिन समय, परिस्थिति और प्रस्तुतीकरण पत्रकार को ही करना होगा। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि पत्रकारिता में एआई से खबरों में इनपुट बेहतर हो सकता है लेकिन उस पर पूरी तरह निर्भर हुए तो फिर नुकसान की भरपाई होना मुश्किल है। इस दौरान डॉ. अभिषेक त्रिवेदी, अध्यक्ष सरस वाजपेयी, महामंत्री शैलेश अवस्थी, सुनील साहू, मोहित दुबे, श्याम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed