{"_id":"5a4ca3084f1c1b0d788b687a","slug":"injured-monkey-condition-worsened","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल 'बंदर की हालत बिगड़ी', पशु चिकित्सकों ने मेडिकल रिपोर्ट डीएम को भेजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से घायल 'बंदर की हालत बिगड़ी', पशु चिकित्सकों ने मेडिकल रिपोर्ट डीएम को भेजी
Wed, 03 Jan 2018 05:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
घायल बंदर काे मरहम लगाता युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिटाई से घायल बंदर की हालत खराब होती जा रही है। अब तो उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। कानपुर के रायपुरवा में बने पशु चिकित्सालय में उसका इलाज चल रहा है। दो दिन पहले इस बंदर को बेरहमी से पीटा गया था जिसके बाद जख्मी हालत में इसे अस्पताल लाया गया था।
डंडों और पत्थर से पीटकर लहूलुहान कर दिया था
2 of 5
घायल बंदर
कानपुर बर्रा के छेदी सिंह का पुरवा में सोमवार दोपहर शटरिंग कारीगर रघुवीर पाल ने लंगूर को डंडों और पत्थर से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। मोहल्ले के धर्मेंद्र और राकेश गौड़ ने उसका प्राथमिक उपचार किया था। आरोपी मौके से भाग गया था। वन विभाग की टीम ने लंगूर को रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया था। लंगूर का इलाज कर रहे डॉ. गौतम के मुताबिक लंगूर की हालत गंभीर बनी हुई है। वह खाना नहीं खा रहा है। सिर और चेहरे पर चोटों की वजह से उसे दिखाई भी नहीं दे रहा है। वह कुछ दूर चलकर गिर जाता है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
3 of 5
खून से लथपथ बंदर
पीपुल्स फॉर एनीमल्स की जिलाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने लंगूर की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद डीएम सुरेंद्र सिंह, डीएफओ और पुलिस अफसरों से बातचीत की। आरोपी पर फौरन कार्रवाई सुनिश्चित कराए जाने का अनुरोध किया। इसके बाद हरकत में आए वन विभाग की तरफ से घटना की तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल कैद से ज्यादा की सजा
4 of 5
बंदर के मुंह से बहता खून
अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा में सात साल कैद से ज्यादा की सजा है। पशु क्रूरता अधिनियम में तीन से सात की सजा का प्रावधान है। जीव को शारीरिक नुकसान पहुंचाने में एक साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में सात साल से ज्यादा सजा का प्रावधान है। इसकी वजह से आरोपी को थाने से जमानत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
पीपुल्स फॉर एनीमल्स की जिलाध्यक्ष ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट
5 of 5
तड़पता बंदर
वन विभाग के अफसर भी पुलिस की तरह मामले को टरकाने की कोशिश करते रहे। वन विभाग के अफसरों ने पीपुल्स फॉर एनीमल्स की जिलाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी से कहा कि लंगूर की मेडिकल रिपोर्ट उनको दी जाए। इसके बाद ही विभाग की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के अफसरों को लंगूर की मेडिकल रिपोर्ट सौंप दी। तब वन विभाग की तरफ से थाने में तहरीर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।