{"_id":"6a9f19c36acfcef97b0002e7","slug":"rising-fear-of-snatching-incidents-in-panchkula-104-cases-registered-in-five-years-panchkula-news-c-87-1-pan1011-141035-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में स्नैचिंग का बढ़ता खौफ: 2026 में अब तक आए 31 केस, महिलाएं और राहगीर बन रहे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में स्नैचिंग का बढ़ता खौफ: 2026 में अब तक आए 31 केस, महिलाएं और राहगीर बन रहे निशाना
Tue, 08 Sep 2026 10:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
चंदन मिश्र, संवाद, पंचकूला
चंदन मिश्र, संवाद, पंचकूला
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:00 AM IST
सार
शहर और आसपास के इलाकों में करीब 24 स्नैचिंग की वारदातें सामने आई हैं। इनमें कई मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर केस सुलझाए हैं, जबकि कुछ वारदातों के आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 2025 में स्नैचिंग के 27 मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचकूला में स्नैचिंग की लगातार हो रही वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच साल में पंचकूला में स्नैचिंग के 104 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें इस साल अब तक सामने आए 31 मामले सबसे अधिक हैं। महिलाओं और राहगीरों को सुबह की सैर से लेकर शाम तक निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय में शहर और आसपास के इलाकों में करीब 24 स्नैचिंग की वारदातें सामने आई हैं। इनमें कई मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर केस सुलझाए हैं, जबकि कुछ वारदातों के आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 2025 में स्नैचिंग के 27 मामले दर्ज हुए थे।
हाल के मामलों में सकेतड़ी में दो महिलाओं से सोने की बालियां, सेक्टर-21 में महिला से पर्स और सेक्टर-7 में बैंककर्मी से चाकू की नोक पर मोबाइल छीनने की वारदात शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर-4, 16, 17 और 10 में भी महिलाओं और राहगीरों को निशाना बनाया गया। 2026 में अब तक स्नैचिंग के 31 मामले दर्ज हो चुके हैं, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक हैं। 2025 में 27 मामले दर्ज हुए थे।

जुलाई से अगस्त तक ये वारदातें आईं सामने
पांच साल में 104 मामले दर्ज
वर्ष दर्ज मामले वर्कआउट गिरफ्तारी दर
2022 16 62.5% 118.8%
2023 14 71.4% 107.1%
2024 16 75.0% 218.8%
2025 27 51.9% 55.6%
2026 31 — —
कुल 104 — —
आरोपियों की तलाश में टीमें जुटीं
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि कई मामलों को सुलझा लिया गया है। बाकी मामलों को भी जल्द सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच की सभी टीमें लगी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।
- 3 जुलाई: सेक्टर-4 में मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला की करीब दो तोले की सोने की चेन झपटी गई।
- 14 जुलाई: सेक्टर-5 में युवती से चेन झपटने वाले आरोपी को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया।
- 25 जुलाई: सेक्टर-16 में बच्चों के साथ घर लौट रही महिला से बाइक सवारों ने सोने की चेन झपटी।
- 26 जुलाई: सेक्टर-17 में घर का गेट बंद करने निकले व्यक्ति से बाइक सवार चेन छीनकर फरार हो गए।
- 29 जुलाई: इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में पैदल जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार ने मोबाइल छीना।
- 1 अगस्त: सेक्टर-7 में महिला का सोने का लॉकेट झपटा गया।
- 8 अगस्त: बुढ़नपुर में महिला से मोतियों की माला और सोने का लॉकेट छीना गया।
- 14 अगस्त: सेक्टर-10 में मॉर्निंग वॉक से लौट रहे व्यक्ति की करीब 2.25 तोले की सोने की चेन झपटी गई।
- 20 अगस्त: बुढ़नपुर में युवक से मारपीट कर चाकू के बल पर तीन हजार रुपये लूटे गए।
- 21 अगस्त: सकेतड़ी में दो महिलाओं से दिनदहाड़े सोने की बालियां झपटी गईं।
- 21 अगस्त: सेक्टर-21 में बाइक सवार महिला से पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में नकदी और जरूरी दस्तावेज थे।
- 24 अगस्त: सेक्टर-7 में महिला बैंककर्मी से चाकू की नोक पर मोबाइल छीना गया। महिला ने आरोपी से चाकू छीन लिया।
- 25 अगस्त: बिल्ला बस स्टॉप के पास कार में लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला की कान की बाली उतार ली गई।