फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   madhubani arer police vehicle bike rider lalu yadav accident road blockade bihar news

बिहार: पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर; गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Tue, 08 Sep 2026 10:10 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 10:10 AM IST
सार

मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस की गाड़ी की टक्कर से 30 वर्षीय बाइक सवार लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अरेर काली मंदिर के पास हुआ, जहां टक्कर के बाद पुलिस वाहन बिजली के पोल से टकराया और फिर एक घर की दीवार से जा भिड़ा।

विज्ञापन
madhubani arer police vehicle bike rider lalu yadav accident road blockade bihar news
मधुबनी में पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अरेर काली मंदिर के समीप हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी। हादसे में बिजली का पोल टूट गया और पुलिस वाहन आगे जाकर पास स्थित एक घर की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बेनीपट्टी-मधुबनी मुख्य सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर हंगामा किया।

अरेर से भदुली जा रहा था बाइक सवार

घायल युवक की पहचान भदुली गांव निवासी 30 वर्षीय लालू यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लालू यादव सोमवार की देर रात बाइक से अरेर से अपने गांव भदुली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पुलिस की गाड़ी कथित तौर पर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। वहीं पुलिस वाहन बिजली के पोल से टकराने के बाद पास स्थित एक घर की दीवार से जा भिड़ा।

विज्ञापन

बिजली का पोल टूटा, घर की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की गाड़ी

हादसा इतना जोरदार था कि सड़क किनारे लगा बिजली का पोल टूट गया। इसके बाद पुलिस की गाड़ी पास के एक घर की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायल लालू यादव को इलाज के लिए मधुबनी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनके परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं और इलाज में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने बेनीपट्टी-मधुबनी मुख्य मार्ग किया जाम

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने अरेर काली मंदिर के समीप बेनीपट्टी-मधुबनी मुख्य सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की पहल और प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो सका।

घटनास्थल पर मौजूद रही क्षतिग्रस्त पुलिस गाड़ी

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी खबर संकलन तक घटनास्थल पर ही मौजूद थी। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और पुलिस वाहन की भूमिका क्या रही, इसे लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं पुलिस वाहनों से हादसे की घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस वाहन की टक्कर से किसी व्यक्ति के घायल होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सहारघाट और लदनियां थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा कुछ दिन पहले भी पुलिस के वाहन से किसी व्यक्ति को ठोकर लगने और उसके घायल होने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed