फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Body found floating in Korba's Navkanya pond. His wife delivered baby girl, celebration turned into mourning,

कोरबा: बेटी के जन्म की खुशी मातम में बदली, तालाब में मिली पिता की तैरती लाश; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 08 Sep 2026 01:07 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 01:07 PM IST
सार

पाली थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर स्थित नवकन्या तालाब में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों की नजर तालाब में तैरती लाश पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Body found floating in Korba's Navkanya pond. His wife delivered baby girl, celebration turned into mourning,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर स्थित नवकन्या तालाब में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों की नजर तालाब में तैरती लाश पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास ही लावारिस हालत में एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है, जिससे मृतक की पहचान में मदद मिली। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 34 वर्षीय संजय कुमार श्याम के रूप में हुई है, जो ग्राम लिटियाखार का निवासी है और वर्तमान में हरदीबाजार में रहता था। बताया जा रहा है कि संजय ने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए पाली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बड़ा ऑपरेशन होने की बात कही थी, जिससे वह काफी चिंतित और परेशान था। इसी बीच प्रसव के दौरान उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया, जिससे घर में खुशी का माहौल था। लेकिन तालाब में संजय की लाश मिलने की खबर से खुशी मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संजय ने पत्नी के ऑपरेशन के लिए पैसों की व्यवस्था भी कर ली थी। बताया जा रहा है कि वह लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा था और आर्थिक व मानसिक तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि तालाब शौच करने गया होगा इस दौरान कोई घटना घटी हो वही दूसरा आशंका जताया जा रहा है कि तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यह हादसा है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने तालाब के पास मिली मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed