फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth abducted from Jasur at gunpoint and brutally beaten.

Kangra News: पिस्तौल के दम पर जसूर से युवक का अपहरण, बेरहमी से की पिटाई

Tue, 08 Sep 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 08 Sep 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
Youth abducted from Jasur at gunpoint and brutally beaten.
जसूर (कांगड़ा)। सब्जी मंडी जसूर में सोमवार तड़के 19 वर्षीय युवक का पिस्तौल के दम पर अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। परिजनों ने कुछ स्थानीय लोगों पर हथियार दिखाकर युवक को अगवा करने, बंधक बनाकर पीटने और सिर व भौंहों के बाल काटने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ततवाली के थोड़ा गांव निवासी लतीफ खान सोमवार तड़के सब्जी बेचने जसूर मंडी गया था। युवक के पिता कालू दीन चौहान का आरोप है कि मंडी से कुछ लोग पिस्तौल दिखाकर उनके बेटे को जबरन ले गए। उसे एक आवास पर ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर जमकर पीटा गया। इससे उसे गंभीर रूप से चोटें आई हैं। आरोपियों ने उसके सिर और भौंहों के बाल भी काट दिए।
विज्ञापन

परिजनों न वारदात में एक होमगार्ड कर्मचारी सहित कुछ स्थानीय लोगों के शामिल होने और धमकियां देने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने इस खौफनाक वारदात की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रामथिकी दर्ज कर ली है। आरोपों की पुष्टि साक्ष्यों के आधार पर होगी और उसी अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed