फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गैंग तक असलहा पहुंचने की संभावना कम

गैंग तक असलहा पहुंचने की संभावना कम

Mon, 07 Jan 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
गैंग तक असलहा पहुंचने की संभावना कम
कुख्यात डकैत बबुली कोल गैंग को भारी मात्रा में असलहा व कारतूस आपूर्ति करने जा रहे आधा दर्जन बदमाशों ने स्वीकार किया कि इसके पूर्व कई गैंग को भी असलहे पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन


आरोपियों में एक के खिलाफ कई मुकदमें हैं लेकिन अन्य पर नहीं है। फरार आरोपी केशव शातिर अपराधी है। जिसकी तलाश की जा रही है।

एसपी ने इन अरोपियों को पकड़ने पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही डीआईजी स्तर से भी 50 हजार का पुरस्कार दिलाने की बात कही है।

आरोपियों के पास बरामद आटो थर्टी एक रिवाल्वर भी है। इस घटना के बाद डकैत बबुली कोल गैंग तक असलहे पहुंचने की संभावना कम हो गई है।

सोमवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने पत्रकारों से बताया कि रविवार को मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक केशव प्रसाद दुबे, मारकुंडी प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र तिवारी व रेंज एडी टीम प्रभारी संतोष कुमार सिंह टीमों के साथ मानिकपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर जंगल में दस्यु बबली कोल गिरोह के धरपकड़ की रणनीति बना रहे थे।
विज्ञापन


तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति दस्यु दलों को अवैध असलहा व कारतूस बेंचने कल्याणपुर के रास्ते होते हुए परासिन के जंगल की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीमें बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों व्यक्तियों को रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर बल प्रयोग करते हुए दो व्यक्तियों को दबोच लिया और तीसरा व्यक्ति जंगल की ओर भागने में सफल रहा।

पकड़े गए बदमाश सुशील कुमार पाठक के कब्जे से 315 बोर देशी रायफल, सेमी आटो पिस्टल, चार कारतूस 32 बोर, 18 कारतूस 12 बोर व 13 कारतूस 315 बोर के बरामद हुए हैं।

सुनील कुमार पाठक के कब्जे से 315 बोर देशी रायफल, एक तमंचा, 11 कारतूस 12 बोर, 12 कारतूस 315 बोर, 10 अदद 30 स्प्रिंग 30.06 बोर बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में तीसरे व्यक्ति का नाम केशव पुत्र रामदयाल निवासी गुरगौला बताया है।


पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि बबली कोल गिरोह को असलहा व कारतूस पहुंचाने जा रहे थे। इसके अलावा चार अन्य बदमाश संजीत सिंह, बच्चीलाल राजपूत, मौजीलाल कोल, शौखीलाल कोल के कब्जे से तमंचे, अध्धी रायफल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस ने पकड़े गए लोगों के विरुद्ध मानिकपुर थाने में मामला पंजीकृत कर जेल भेजा है।

गैंग तक असलहा पहुंचने की संभावना कम

छह आरोपियों में पांच के खिलाफ नहीं कोई मुकदमा
फरार आरोपी केशव शातिर उसकी तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed