{"_id":"5a4ce28b4f1c1bfe7a8b4f2b","slug":"cold-breaks-four-year-records-in-bundelkhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में ठंड ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड, 12 लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में ठंड ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड, 12 लोगों की गई जान
Thu, 04 Jan 2018 08:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 08:57 AM IST
सार
- कड़ाके की ठंड ने ली 12 की जान
- मंडल में ठंड ने चार सालों का तोड़ा रिकार्ड
- न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
- बांदा में ठंड ने लीं चार जानें, अब तक 13 मौतें
- हमीरपुर में दो, महोबा में तीन, जालौन में दो और चित्रकूट में ठंड से एक की थमीं सासें
विज्ञापन
1 of 9
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुंदेलखंड में ठंड से 12 लोगों की मौत हो गई। बांदा में चार, हमीरपुर में दो, महोबा में तीन, जालौन में दो और चित्रकूट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार को ठंड ने नया रिकार्ड बनाया। 16 डिग्री सेल्सियस पर इस सीजन का यह सबसे ठंडा दिन रहा। पूरा चित्रकूटधाम मंडल शीतलहर से जूझ रहा है। न्यूनतम पारा 5-5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पारा और घटने का अनुमान है।
ठंड ने जानें ले लीं
2 of 9
डेमो पिक
24 घंटे में बांदा में जानलेवा ठंड ने चार जानें और ले लीं। चार अन्य को ठंड से अकड़ जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले एक माह में ठंड से मरने वालों की संख्या अब 13 हो गई। इनमें सबसे ज्यादा 7 किसान हैं। बुधवार सबसे ठंडा दिन था। इसमें ठंड से चार लोगों की मौत हो गई। महोबा जनपद के खमहरिया गांव का किसान चुन्नी लाल निषाद (49) मंगलवार की शाम खेत में पानी लगाते समय ठंड से बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे यहां जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में देर रात उसकी मौत हो गई। दूसरी मौत बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहार में जुगुल किशोर के 9 वर्षीय पुत्र अभयजीत सिंह की हुई। बुधवार की सुबह ठंड की चपेट में आकर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।
ठंड से कंपकपाया प्रदेश
3 of 9
डेमो पिक
तीसरी मौत बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ला निवासी कैलाश चंद्र साहू (65) की हुई। वह सुबह टहलने निकला था। रहुनियां चौराहे के पास ठंड से गश खाकर गिर पड़ा। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ठंड से चौथी मौत अतर्रा में रामलीला मैदान निवासी रिटायर्ड शिक्षक रमेश अवस्थी (65) की हुई। सुबह घर में उसे ठंड लग गई। सीने में दर्द होने पर घर के लोग सीएचसी ले जा रहे थे। तभी रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से चार लोग पड़ गए बीमार
4 of 9
डेमो पिक
उधर, ठंड से चार लोग बीमार भी पड़ गए। शहर के र्खाइंपार मोहल्ले की गंगा देवी (55) व गायत्री नगर के शुभम (4), कमासिन थाना क्षेत्र के कुम्हेड़ासानी की प्रियंका (14) और हमीरपुर के गुसियारी गांव निवासी सलीम के 1 वर्षीय पुत्र महबूब को ठंड ने जकड़ लिया। इन सभी को यहां जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
ठंड से दस वर्षीय बालिका की मौत
5 of 9
डेमो पिक
हमीरपुर में भरुआ सुमेरपुर मुंडेरा गांव में मंगलवार रात ठंड लगने से एक दस वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मुंडेरा गांव के बच्चा पाल की पुत्री स्मृति (10) काफी दिनों से बीमार होने के कारण उसका इलाज चल रहा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकिशोर यादव ने बताया कि कमजोरी के कारण वह ठंड बर्दाश्त नहीं कर सकी जिससे, उसकी मौत हो गई। सरीला प्रतिनिधि के मुताबिक मंाझखोर मोहाल निवासी अच्छन खां (66) परिवहन विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी थे। बेटे इलियास ने बताया कि बुधवार की सुबह वह खेतों की तरफ गए थे। वापस आने पर उनकी हालत बिगड़ गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।