फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire Breaks Out in Home: People Trapped in Toxic Smoke; Three Rescued via Ladder

घर में धधकी आग: जहरीले धुएं में फंसे लोग, लैडर से तीन को निकाला, आसपास के फ्लैट भी कराए खाली

Mon, 07 Sep 2026 10:53 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 07 Sep 2026 10:53 AM IST
सार

Kanpur News: घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। दूसरी छत पर पहुंचाकर अन्य लोगों और दो कुत्तों को बचाया गया। 

विज्ञापन
Fire Breaks Out in Home: People Trapped in Toxic Smoke; Three Rescued via Ladder
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में गैस्ट्रो लीवर रतन हॉस्पिटल के पास सोमवार तड़के एक घर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग और जहरीले धुएं के बीच घर में कई लोग फंस गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सामने से आग और धुआं इतना अधिक था कि घर के भीतर से प्रवेश संभव नहीं था। ऐसे में फायर कर्मियों ने बाहर से लैडर लगाकर दूसरी मंजिल पर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह 4:47 बजे मिनी कंट्रोल से आग की सूचना मिली थी। संवेदनशीलता को देखते हुए कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल भेजी गई। आग की विकरालता को देखते हुए मीरपुर और फजलगंज से भी अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए। आग पूरे घर में फैल चुकी थी और अंदर कई लोग फंसे थे। उनके साथ दो कुत्ते भी मौजूद थे।
विज्ञापन


 

Fire Breaks Out in Home: People Trapped in Toxic Smoke; Three Rescued via Ladder
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
फायर कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए रेस्क्यू शुरू किया। प्रवेश मार्ग बंद होने के कारण लोगों को दूसरे रास्ते से सुरक्षित निकाला गया। तीन लोगों को लैडर के जरिये दूसरी मंजिल से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। वहीं, फंसे अन्य लोगों और दोनों कुत्तों को दूसरी छत पर सुरक्षित पहुंचाकर बाहर निकाला गया।

Fire Breaks Out in Home: People Trapped in Toxic Smoke; Three Rescued via Ladder
लोगों को बचाया गया - फोटो : अमर उजाला
आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी एहतियातन बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों ने आग को सीमित करते हुए पूरी तरह बुझा दिया। त्वरित रेस्क्यू और अग्निशमन कार्रवाई के चलते अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed