फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Clat 2019 Application starting from January 10th

क्लैट 2019 : 10 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, पढ़िए रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

Wed, 02 Jan 2019 02:07 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 02 Jan 2019 02:07 PM IST
सार

- 12 मई को होनी है ऑफलाइन परीक्षा, क्लैट पीजी में पूछे जाएंगे सब्जेक्टिव प्रश्न
- क्लैट सेक्रेटरिएट कराएगी परीक्षा

विज्ञापन
Clat 2019 Application starting from January 10th
डेमो

विस्तार

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2019 के लिए 10 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 31 मार्च तक आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इस बार देश भर में यह परीक्षा 12 मई को ऑफलाइन मोड में होगी। अभी तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाती थी।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए क्वेश्चन बैंक बनाया जा रहा है, उसी से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पहली बार क्लैट पीजी में सब्जेक्टिव प्रश्नपत्र भी आएगा। क्लैट की एग्जीक्यूटिव कमेटी सब्जेक्टिव प्रश्नों को तैयार करने का काम करेगी। बताते चलें कि क्लैट के जरिये देशभर के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एलएलएम पाठ्यक्रम में दाखिला दिया जाता है। परीक्षा का आयोजन इस बार क्लैट सेक्रेटेरिएट और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिसा मिलकर कराएगा। हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी क्लैट परीक्षा कराने की इच्छा जाहिर की है। फिलहाल सभी की दलीलों पर सुप्रीम कोर्ट विचार कर रहा है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिसा के रजिस्ट्रार और क्लैट के संयोजक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए पांच जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन


देश के 19 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में मिलता है दाखिला
क्लैट के जरिये देश के 19 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के पंचवर्षीय विधि और एलएलएम पाठ्यक्रम में एडमिशन दिया जाता है। 43 अन्य शिक्षण संस्थान भी हैं जो क्लैट के स्कोर पर अपने यहां दाखिला देते हैं। पहली बार इसका आयोजन 2008 में किया गया था, तब 40 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की संख्या के आधार पर तय होंगे केंद्र
परीक्षा के लिए आने वाले आवेदनों की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया गया है। क्लैट के संयोजक और एग्जीक्यूटिव कमेटी इस पर फैसला लेगी।


ऐसा होता है पेपर पैटर्न
स्नातक और परास्नातक दोनों की परीक्षा दो घंटे की होती है। स्नातक क्लैट का प्रश्नपत्र 200 अंकों का रहता है जबकि परास्नातक में 150 अंकों के सवाल पूछे जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed