फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Camps will be held from 24th, disability certificates will be made

Kanpur News: 24 से लगेंगे कैंप, बनाए जाएंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र

Wed, 18 Jun 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Camps will be held from 24th, disability certificates will be made
कानपुर। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाॅकवार दिव्यांग बच्चों को चिह्नित कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 24 जून से शिविर लगाए जाएंगे। एक ही छत के नीचे दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ब्लाॅक स्तर पर 25 जुलाई तक शिविरों का आयोजन होगा। इसे लेकर मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


शिविरों में आधार कार्ड, आय, जाति व निवास प्रमाण-पत्र बनाने के लिए संबंधित तहसील के लेखपाल की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। फिजियोथैरेपी की आवश्यकता वाले बच्चों को चिह्नित कर समय पर उपचार के लिए रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याणपुर में 24 व सरसौल में 27 जून, बिधनू में एक जुलाई, पतारा में चार, घाटमपुर में आठ, भीतरगांव में 11, चौबेपुर में 15, शिवराजपुर में 18, बिल्हौर में 22 व ककवन ब्लाॅक में 25 जुलाई को शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed