फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya BSF ASI dies in road accident had come on leave for sons wedding final farewell with guard of honour

Auraiya: बीएसएफ एएसआई की सड़क हादसे में मौत, बेटे की शादी के लिए आए थे छुट्टी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

Sat, 22 Nov 2025 02:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Nov 2025 02:09 PM IST
सार

Auraiya News: औरैया में बेटे की शादी की छुट्टी पर घर आए बीएचएफ के एएसआई हलीम खां की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद शनिवार को उनके गृह नगर फफूंद में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन
Auraiya BSF ASI dies in road accident had come on leave for sons wedding final farewell with guard of honour
बीएसएफ एएसआई की सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में कस्बा फफूंद के नई बस्ती चमनगंज निवासी सीमा सुरक्षा बल के एएसआई हलीम खां (55) की सड़क दुर्घटना में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। शनिवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों व परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। माहौल ऐसा था कि संभलना मुश्किल था।

विज्ञापन

इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार शुरू हुआ। 178 वीं बटालियन छत्तीसगढ़ के हेड कॉस्टेबल भगत सिंह गौर  के साथ पहुंचे लखनऊ 86 बटालियन के एएसआई नरेश कुमार ने टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया और सलामी देकर अंतिम सम्मान अर्पित किया। सलामी की आवाज गूंजते ही पूरा इलाका शोक में डूब गया और भीड़ के आंसू छलक उठे।

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया
अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से लोग उमड़ पड़े। सड़क से लेकर घर तक भीड़ की मौजूदगी दिख रही थी। गम के माहौल में अपने साथी जवान को सलामी देते बीएसएफ के जवानों की आंखें भी नम हो चुकी थीं। इस दौरान विधायक प्रदीप यादव और चेयरमैन मोहम्मद अनवर कुरैशी भी वहां पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन

कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया
नमाज जनाजा के बाद हलीम खां को दरगाह बुखारी शाह स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।  हलीम खां, बीएसएफ में छत्तीसगढ़ में तैनात थे और कुछ दिनों पहले ही घर में बेटे की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आए थे। शुक्रवार सुबह स्कूटी से औरैया जाते समय सड़क हादसा हो गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई। सहकर्मियों और ग्रामीणों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और अत्यंत सरल स्वभाव वाला व्यक्ति बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed