फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Akhilesh Yadav said this against BJP

अखिलेश ने निकाली भड़ासः बोले- भाजपा के अहंकार को जनता ठीक करेगी, चुनाव पर भी बहुत कुछ बोले

Sat, 06 Mar 2021 04:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Mar 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav said this against BJP
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में जनता सबक सिखायेगी। भाजपा के सभी झूठे वादे जनता जान चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस आदि के दाम बढ़ा दिये। नौजवानों के लिये इस सरकार ने कोई रोजगार नहीं दिया। घोषणा पत्र के अनुसार भाजपा ने अभी तक कोई वादा पूरा नहीं किया है। किसान खेतों में मेहनत कर रहा है। भाजपा ने किसान बिल लाकर किसानों की जमीन हड़पने का काम किया है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री अपने ही क्षेत्र की समीक्षा कर लें। पता चल जायेगा। किसान, महिलाएं, नौजवान, आम जनता कहीं भी भाजपा का खाता नहीं खुलने देगी। सभी इस सरकार से नाराज हैं। अखिलेश बोले कि भाजपा के लोग नकली हैं। नकली वादे हैं। कोई भी घोषणा पत्र में किया गया वादा पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सरकार में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। भाजपा को तो नक्शा तक पता नहीं है, वह सड़कें क्या बनाएगी। चुनाव व गठबंधन पर भी अखिलेश ने खुलकर बात की। कहा कि चाचा का दल छोटा है और समाजवादी पार्टी छोटे दलों को मिलाएगी।


सरकार बनने के बाद करेंगे अहम काम
अखिलेश यादव ने भाजपा का पत्ता साफ होने के बाद फिर से सपा की सरकार बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार एम्बुलेंस की व्यवस्था फिर से सुधारेगी। मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि बनवाएंगे। आम जनता को समय से न्याय मिल सके और अपराधियों पर समय से कार्रवाई हो सके इसके लिये पुलिस के अच्छे इंतजाम किये जाएंगे। लैपटॉप दिये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed