{"_id":"67b6184e53cb1466550f944c","slug":"additional-municipal-commissioner-said-cleaning-will-be-done-in-two-days-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन संवाद: अपर नगर आयुक्त बोले- दो दिन में होगी सफाई, चार दिन में ठीक होंगी स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन संवाद: अपर नगर आयुक्त बोले- दो दिन में होगी सफाई, चार दिन में ठीक होंगी स्ट्रीट लाइटें
Wed, 19 Feb 2025 11:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:13 PM IST
सार
अमर उजाला संवाद में अपर नगर आयुक्त ने जनता की समस्याएं सुनीं। कार्ययोजना बनाकर अतिक्रमण हटाने, सड़कें, नाले प्राथमिकता से बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त (प्रथम) मोहम्मद आवेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला जन संवाद कार्यक्रम में आईं सफाई संबंधित शिकायतों का दो दिन में निस्तारण होगा। चार-पांच दिन में स्ट्रीट लाइटें ठीक होंगी। क्षेत्रवार योजना बनाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। सड़कें, नाले प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएंगे। ये आश्वासन बुधवार को जन संवाद में अपर नगर आयुक्त (प्रथम) मोहम्मद आवेश ने दिए।
सवाल : चेन फैक्ट्री चौराहे से विजयनगर की तरफ नगर निगम ने आधा नाला बनाया है। शेष नाला न बनने से तीन वार्डों में जलभराव होता है। नाला निर्माण का प्रस्ताव 15 वें वित्त की सूची में शामिल किया गया था, पर बाद में उससे हटा दिया गया। - अरविंद यादव, पार्षद, वार्ड-69, सरोजनीनगर
जवाब : इसे दिखवाता हूं।
सवाल : चेन फैक्टरी चौराहे से फजलगंज इंडस्टि्रयल इस्टेट की फैक्टरी नंबर-42 तक नाला क्षतिग्रस्त होने के कारण तीन वार्डों में जलभराव होता है। डीआईसी ऑफिस के पास लगा संपवेल बंद होने से बारिश के मौसम में जलभराव हो जाता है। - शिवकुमार गुप्ता, अध्यक्ष - यूपी इंडस्टि्रयल स्टेट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
जवाब : संपवेल क्यों बंद है, इसे दिखवाऊंगा। नाला निर्माण के लिए भी कोशिश की जाएगी।
सवाल : औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण ज्यादा है। नहर पटरी पर भी अतिक्रमण हटाने के लिए कई पत्र लिखे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा? - राजेश ओमर, दादानगर कोपेस्टेट
जवाब - इसे दिखवा कर हटवाया जाएगा।
सवाल : वरिष्ठ नागरिकों के लिए फुटपाथ नहीं बचे हैं। बृजेंद्र स्वरूप पार्क का स्वरूप खत्म हो रहा है, वहां कूड़ा पड़ा रहता है। - एसपी सिंह, ब्रह्मनगर
जवाब : समय-समय पर अभियान चलाकर फुटपाथों से अतिक्रमण हटवाया जाता है। बृजेंद्र स्वरूप पार्क में सफाई कराई जाएगी।
सवाल : आवास विकास सेक्टर एक में चंद्र लोकेश्वर मंदिर के पास मकान नंबर जी-594 सामने वाली सीसी रोड 20 साल से टूटी है। कई लोग घायल और एक की मौत भी हो चुकी है। कई बार शिकायत की पर सड़क नहीं बनी। - जयनारायण मुकेश, कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व दक्षिण जिला प्रभारी
जवाब : इसे दिखवाया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर निर्माण होगा।
सवाल : मोहल्ले में जैन मंदिर से बर्रा-4 पुलिया मार्ग पर सफाई नहीं होती। मकान नंबर-1024 के पास लगी स्ट्रीट लाइट 15 दिन पहले मरम्मत के लिए खोल ले गए थे, अभी तक नहीं लगी। रात में अंधेरा पसरा रहता है। - ओपी श्रीवास्तव, रतनलालनगर
जवाब : दो दिन में सफाई करा दी जाएगी। स्ट्रीट लाइट भी लगवाई जाएगी।
सवाल : मोहल्ले की सड़क टूटी है। स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती हैं। - गुलशन चोपड़ा, मलिकपुरम
जवाब : स्ट्रीट लाइटों की समस्या जल्द हल कराएंगे। बजट की व्यवस्था होने पर सड़क बनेगी।
सवाल : वाजिदपुर कालोनी के अविकसित पार्क के सुंदरीकरण के लिए सीएम पोर्टल तक में शिकायत की, पर बाउंड्री तक नहीं बनी। - नुरुल अली, वाजिदपुर, जाजमऊ
जवाब : दिखवाता हूं कि यह पार्क क्यों विकसित नहीं हुआ। कार्य के लिए उद्यान विभाग को निर्देशित करूंगा।
सवाल : मेरे मकान नंबर ई-578 के सामने पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट आठ महीने से बंद है। इसे चालू करा दीजिए। - राममूर्ति सिंह, बर्रा-3
जवाब : तीन-चार दिन में स्ट्रीट लाइट ठीक करा दी जाएगी।
सवाल : मोहल्ले में मकान नंबर-518 से मकान नंबर एच1-100 के पास एस भारती स्कूल तक सड़क पर कब्जा है।- सुमित शर्मा, गुजैनी
जवाब : जोन पांच अभियंत्रण विभाग की टीम भेजकर जांच कराऊंगा। अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
सवाल : नरोना चौराहे के पास स्थित टैक्सी स्टैंड और उसके आसपास अतिक्रमण है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।- मोहन लाल सविता, माल रोड
जवाब : टीम भेजकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
सवाल : सफाई कर्मचारी सफाई नहीं करते। सड़कों, नालियों की सफाई करा दीजिए। - रामनारायण द्विवेदी, विक्रम वाली गली, कल्याणपुर कला और रामबाबू, कल्याणपुर कला
जवाब : दो-तीन दिन में सफाई हो जाएगी।
सवाल : पार्षद ने एक साल पहले पूरी गली सीसी से बनवाने का पत्थर लगवाया, पर आधी गली ही बनाई। पूरी सड़क बनवाएं। - सुनील कनौजिया, पैराशूट वाली गली, बाबूपुरवा कालोनी
जवाब : ऐसा क्यों हुआ? जोन - 3 अभियंत्रण विभाग के रिपोर्ट मांगी जाएगी। यदि सड़क टूटी है तो बनवाया जाएगा।
सवाल : नहर के किनारे कच्चे-पक्के मकान बना लिए गए हैं। मोहल्ले में स्थित सोसाइटी के पास के पास पाइपलाइन लंबे अरसे से टूटी है।- संतोष विश्वकर्मा, स्वराजनगर, पनकी
जवाब : अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जलकल विभाग से कहकर पाइपलाइन ठीक कराई जाएगी।
सवाल : सब्जी मंडी से पुलिस चौकी चौराहे के आगे तक नाले पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है।- वीरेंद्र शर्मा एवं गोपाल सिंह शास्त्रीनगर
जवाब : अतिक्रमण हटवाने के लिए पूरी कोशिश करूंगा।
सवाल : घर के सामने पीपल के पेड़ की डाल मकान में घुस गई हैं। कृपया छटाई करा दीजिए। - मोहम्मद शाहिद, मकान नंबर - 207/9, नया सेंटर पार्क के पास, किदवईनगर
जवाब : उद्यान विभाग की टीम भेजकर दिखवाऊंगा। जरूरी हुुआ तो छटाई कराई जाएगी।
सवाल : गोल चौराहे पर मेट्रो पिलर संख्या - 226 के पास निर्माण हो रहा है। सरिया, एंगल लगाकर आवागमन का रास्ता बंद कर दिया गया है।- दिलीप सिंह बागी, गोल चौराहा
जवाब : इसकी जांच कराएंगे। कार्रवाई होगी।
सवाल : मोहल्ले में सीवर लाइन चोक है। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। बच्चे बीमार हो रहे हैं। - संतोष कुमार, साहबनगर, कल्याणपुर
जवाब : जलकल विभाग के कहकर सीवर लाइन साफ कराई जाएगी।
सवाल : सोसाइटी की लीज समाप्त हो गई है, इसे रिन्यु करा दीजिए। - सुरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष, कानपुर गोशाला सोसाइटी
जवाब : मामला दिखवाया जाएगा।