फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A vow of sacrifice, dedication and love along the path of duty

Kanpur News: कर्तव्य पथ के साथ त्याग, समर्पण और प्रेम का व्रत

Sat, 11 Oct 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
A vow of sacrifice, dedication and love along the path of duty
कानपुर। पूरे दिन अपनी जिम्मेदारियों को निभाने वाली महिला अधिकारियों, डॉक्टरों व पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को परंपराओं को निभाते हुए करवाचौथ का व्रत रखा। किसी ने पूरे दिन शहर की कानून व्यवस्थाओं में सुधारा का प्रयास किया तो किसी ने ऑपरेशन थियेटर में दूसरों को जीवन दान दिया। इसके साथ ही कई मोर्चों पर यह अधिकारी प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाती नजर आईं। ड्यूटी पूरी करने के बाद इन महिलाओं ने शाम को पूजन और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोला।
विज्ञापन


काम के साथ रीतियों को निभाना अलग अनुभव
अपरश्रमायुक्त सौम्या पांडेय ने करवाचौथ का व्रत रख अपने पति की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। वह शादी के बाद से अपने काम के साथ सभी परंपराओं को भी निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि हमारे रीति रिवाज हमें हमारी संस्कृति से जोड़े रखते हैं। इनके साथ ही हम हमारे कर्तव्य और जिम्मेदारियों को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। इसलिए दोनों में संतुलन बनाना जरूरी है। अपने काम के साथ अपनी रीतियों को निभाने का एक अलग और सुखद अनुभव होता है।
विज्ञापन






मरीजों को देखने के साथ की पांच सर्जरी
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता पिछले 21 वर्षों से करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी के साथ परंपरा निभाई। शुक्रवार को उनकी ओटी का दिन रहा तो उन्होंने सुबह अस्पताल आने के बाद तमाम रोगी देखे और ऑपरेशन थियेटर में पांच सर्जरी की। शाम के समय वह घर पहुंची और विधि विधान से पूजा अर्चना की। चांद निकलते के बाद पति के हाथों पानी ग्रहण किया। डॉ. रेनू ने बताया कि कई बार तो ऐसा भी हुआ है जब चांद निकलने के थोड़ी ही देर पहले अस्पताल से फोन आ गया कि किसी रोगी की आपात स्थिति में सर्जरी करनी है। ऐसे में पहले कर्तव्य पथ को चुनना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारी के साथ परंपरा निभाना भी जरूरी


परिवहन विभाग में आरआई के पद पर तैनात आकांक्षा सिंह पिछले पांच सालों से व्रत रख रही हैं। अपने काम के साथ वह परंपराओं को निभाने में कभी पीछे नहीं हटती हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने करवाचौथ का व्रत रखा। पूर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर उन्होंने पति संग व्रत खोला। आकांक्षा सिंह ने बताया कि काम तो हमारी जिम्मेदारी है लेकिन इसके साथ ही परंपराओं को भी निभाना जरूरी है। मैनें अपने घर पर मां को हमेशा यह परंपराएं निभाते देखा और मुझे भी वहीं से सीख मिली। इसी तरह मैं भी अपने काम के साथ रिवाजों का मान रखूंगी। इससे हमारी आने वाली पीढि़यां भी इस ओर अग्रसर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed