{"_id":"74852","slug":"Kanpur-74852-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली और जल्दी पहुंचाएगी शताब्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली और जल्दी पहुंचाएगी शताब्दी
Kanpur
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर-दिल्ली रूट पर ट्रैक उच्चीकरण के हो रहे काम के तहत अछल्दा-सामो रेल खंड के बीच आटोमैटिक सिगनल सिस्टम लगाने के बाद ट्रेनों की गति में इजाफा होगा, वहीं इस खंड के बीच अब दो के बजाय 13 ट्रेनें दौड़ेंगी। साथ ही दिल्ली - कानपुर के बीच चलने वाली शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें अब इस खंड में 120 किमी. की गति से दौड़ेंगी।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संदीप माथुर ने बताया कि 34 साल पुराना इस खंड में पुराना सिस्टम काम कर रहा था। इससे इस सेक्शन में दो ट्रेनें ही चलती थी। इससे ट्रेनों की गति बढ़ने के बावजूद समय नहीं बच पा रहा था। आधुनिक सिस्टम लगाने से गति के साथ समय भी बचेगा। अब कानपुर से अलीगढ़ (307 किमी.) के खंड में केवल भरथना से सामो के बीच ही केवल पुराना सिस्टम बचा है। इसके पूरा होने के बाद अलीगढ़ से कानपुर के बीच शताब्दी 140 की गति से दौड़ेंगी। सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर समयावधि के भीतर मुख्य परियोजना प्रबंधक, आईआरपीएमयू, उप मुख्य संकेतांक एवं दूरसंचार के सहयोग से काम पूरा हुआ।