{"_id":"38-203355","slug":"Kanpur-203355-38","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीएम आज कन्नौज में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज कन्नौज में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे
Kanpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और नीदरलैंड के विज्ञानियों ने आलू की पैदावार बढ़ाने का खाका तैयार कर लिया है। इसी सिलसिले में विज्ञानियों की टीम कन्नौज पहुंची है। वहां दो दिवसीय (27, 28 अक्तूबर) प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इसका उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव करेंगी। कृषि उत्पादन आयुक्त और कुलपति प्रो. मुन्ना सिंह सहित तमाम विज्ञानी भी कन्नौज में डेरा जमाए हुए हैं। कृषि विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. नौशाद खान ने बताया कि यूपी को आलू उत्पादन का हब बनाया जाएगा। इसको लेकर ही आलू पर रिसर्च का सेंटर स्थापित किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन किसानों से बातचीत की जाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज का आडिटोरियम लिया गया है। 28 अक्तूबर को फील्ड ट्रायल होगा। विज्ञानी फील्ड में जाएंगे और किसानों को उन्नत प्रजाति के बीज, तकनीक की मदद से खेती करने की सलाह देंगे।
---------------------------
किसान मेला 29 अक्तूबर से
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का किसान मेला 29-31 अक्तूबर को होगा। इसका उद्घाटन कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री राजीव सिंह करेंगे। तीन दिवसीय मेला में करीब 25 हजार किसानों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। मीडिया प्रभारी डॉ. नौशाद खान ने बताया कि किसान मेला में 400 क्विंटल बीज बेचा जाएगा। 300 क्विंटल बीज गेहूं का होगा। 100 क्विंटल बीज दलहन और तिलहन का होगा।
--------------------------