{"_id":"38-105693","slug":"Kanpur-105693-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से 3 बच्चों समेत 5 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से 3 बच्चों समेत 5 की मौत
Kanpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे में तीन बच्चों समेत 5 और मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर मरने वालों की संख्या 280 से ऊपर पहुंच गई है।
नवाबगंज ख्यौरा निवासी पूनम (35) को शुक्रवार शाम हैलट लाया जा रहा था पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हैलट इमरजेंसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाल रोग चिकित्सालय में भर्ती मंगलपुर (कानपुर देहात) निवासी अमर सिंह की बेटी रश्मि देवी (11), नयागांव, आटा (जालौन) निवासी कपूर चंद्र की बेटी शिवानी (12) और बिलारी गांव निवासी राजकुमार की बेटी शिवानी (11) की बुखार से मौत हो गई। वहीं, हैलट इमरजेंसी में गांधी नगर के कृपाशंकर मिश्रा (75) ने दम तोड़ दिया।