{"_id":"69b47bae5012b94bb80b942b","slug":"70-blos-and-supervisors-who-performed-commendably-honored-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1454546-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अच्छा काम करने वाले 70 बीएलओ व सुपरवाइजर को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अच्छा काम करने वाले 70 बीएलओ व सुपरवाइजर को किया सम्मानित
विज्ञापन
बीएलओ को सम्मानित करते उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा।
- फोटो : विभाग
कानपुर। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और सटीक बनाने के लिए चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में अच्छा कार्य करने वाले 70 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और सुपरवाइजर को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रशस्ति पत्र देकर सभी का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर की मेहनत और समर्पण के कारण ही अभियान प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। किदवईनगर विधानसभा के बूथ संख्या 72 के बीएलओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने बूथ क्षेत्र के मतदाताओं के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और घर-घर जाकर विवरण जुटाया। बिठूर विधानसभा के बूथ संख्या 384 के बीएलओ अंकित पटेल ने कहा कि शुरुआत में कुछ दिक्कतें आने के बावजूद अधिकारियों के मार्गदर्शन से काम पूरा किया।
राजनीतिक दलों के साथ की समीक्षा बैठक
सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में 1.04 करोड़ मतदाताओं की मैपिंग नहीं पाई गई और 2.22 करोड़ नामों में विसंगतियां मिलीं। कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए, जिनमें से करीब 98 प्रतिशत मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। बैठक में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, अपना दल (एस), आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
बुक ए कॉल विद बीएलओ सेवा की भी समीक्षा की
बैठक में बुक ए कॉल विद बीएलओ सेवा की समीक्षा की गई। बताया गया कि इसके तहत 12 मार्च तक 29,535 नागरिकों से बीएलओ ने 48 घंटे में संपर्क स्थापित कर समस्याओं का समाधान किया। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बनाकर मतदाता सूची को पूरी पारदर्शिता और त्रुटिरहित बनाएं, ताकि कोई पात्र मतदाता बाहर न रहे।