फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   16 archers from the city won 19 medals at the state school archery championship.

Kanpur News: स्कूल स्टेट तीरंदाजी में शहर के 16 निशानेबाजों ने जीते 19 पदक

Fri, 21 Aug 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
16 archers from the city won 19 medals at the state school archery championship.
कानपुर। लखनऊ में 18 व 19 अगस्त तक आईसीएसई स्कूल स्तरीय स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप हुई। शहर के 16 तीरंदाजों ने नौ स्वर्ण और 10 रजत पदक हासिल किए। सभी यूथ आर्चरी एकेडमी कानपुर में प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग के इंडियन राउंड में जय कुमार ने दो स्वर्ण पदक और अथर्व सिंह ने दो रजत पदक जीते। कंपाउंड बो वर्ग में अंश सरोज ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग के इंडियन राउंड में आयुष दहिमा ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीता, जबकि सूर्यांश गुप्ता ने दो रजत पदक पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में कनिषा दुग्गल ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। रिकर्व बो के अंडर-17 बालक वर्ग में विधुराज केसरवानी ने दो रजत और भूमि सम्राट राव ने एक रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-19 बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में रतनम दीक्षित और विदुषी शुक्ला ने एक-एक स्वर्ण व रजत पदक जीता। कंपाउंड बो में रितिका सिंह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह खिलाड़ी अब आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी, संयुक्त सचिव संदीप कुमार पासवान, शैलेश कुमार, मौसमी साहू, कोच शिवाश्ररे ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed