{"_id":"5e0b9fa48ebc3e879937c574","slug":"vidhaan-parishad-chunaav-ke-daavedaar-par-jaanaleva-hamala-kannauj-news-knp5355559179","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव के दावेदार पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव के दावेदार पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर की गीतापुरम कालोनी स्थित अपने कार्यालय के बाहर खड़े विधान परिषद चुनाव के दावेदार पर अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। फायरिंग में वह बाल- बाल बच गए। कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मंगलवार को विधान परिषद चुनाव के निर्दलीय दावेदार विकास अग्निहोत्री पुत्र राधाकृष्ण अग्निहोत्री, गीतापुरम कालोनी स्थित अपने कार्यालय के बाहर खड़े थे। दोपहर को करीब दो बजे चार अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायर कर दिया। एक गोली स्कार्पियो कार के शीशे में आकर लगी। फायरिंग से वह कार्यालय में घुस गए। इससे जान बची। मामले की जानकारी पर जहानगंज रोड चौकी इंचार्ज जफर अब्बास मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से जानकारी ली।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उधरनपुर के प्रधान पति विवेक अग्निहोत्री ने फोन से मामले की जानकारी दी है। जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। अभी लिखित में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।