{"_id":"678ea178fa2cd412b900a6bc","slug":"two-injured-including-bike-riding-constable-in-collision-with-uncontrolled-car-kannauj-news-c-214-1-knj1006-124350-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही समेत दो घायल
विज्ञापन
इंदरगढ़। उमर्दा हसरेन मार्ग से हसरेन जा रही अनियंत्रित ईको कार ने सोमवार दोपहर बाइक सवार को टक्कर मार दी और निचली गंग नहर में जा घुसी। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। वहीं, बाइक सवार सिपाही समेत दो लोग घायल हो गए।
कार में सौरिख थाना क्षेत्र के अरूहो गांव निवासी आकाश, रामबेटी (70), कलक्टर सिंह (52), गीता देवी (45), जितेंद्र सिंह (45) और अर्चना (30) सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिए गए। किसी को चोट नहीं आई। वहीं, पवन कुमार (30) अपने छोटे भाई संकित के साथ बाइक पर इंदरगढ़ से बेला की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर गिर गई। पीआरडी जवान श्याम पाल सिंह, जो कटैया पुल पिकेट पर ड्यूटी कर रहे थे। वह घायल हो गए। घायल बाइक सवार पवन कुमार और पीआरडी जवान को एंबुलेंस से सीएचसी हसेरन भेजा गया।
ईको कार सवार यात्री अपने गंतव्य तक दूसरे साधन से चले गए। थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने बताया कि हादसे में घायल बाइक सवार व पीआरडी जवान को हसेरन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।