फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Training doctors to stop diarrhea

डायरिया रोकने को डाक्टरों को ट्रेनिंग

Tue, 22 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 22 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Training doctors to stop diarrhea

डायरिया रोग से बच्चों की होने वाली मौत को रोकने के

विज्ञापन
लिए चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर उन्हें कई महत्वपूर्ण बचाव संबंधी जानकारियां दी गईं।

लखनऊ  से आए डा. त्रिवदेश त्रिपाठी, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर अमित शुक्ला और ब्लाक सुपरवाइजर शशिवेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि बच्चों में अधिकतर डायरिया रोग का खतरा बना रहता है। कभी गलत खानपान से तो कभी संक्रामक रोग से भी डायरिया हो जाता है। इसमें घरेलू तौर पर बच्चे को ओआरएस घोल के अलावा जिंक की गोलियां या सीरप अवश्य दिया जाए।

चीनी, नमक का घोल लाभ तो पहुंचाता है, पर मिश्रण की सही मात्रा न हो पाने से सही लाभ पीड़ित को नहीं मिलता है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने घर में ओआरएस घोल व जिंक की गोलियां व सीरप अवश्य रखना चाहिए। दस्त आने पर घोल के साथ ही जिंक का भी प्रयोग किया जाए। इससे दस्त को रोका जा सकता है।

फिर भी लाभ न मिले तो तत्काल नजदीकी चिकित्सक को दिखाकर उपचार लें। उन्होंने कहा कि कई बार डायरिया के दौरान दस्त में खून आने की भी शिकायत बनी रहती है। इसे भी खूनी डायरिया मानें और डायरिया का ही उपचार करें। डायरिया रोग है या नहीं, यह जानने के लिए बच्चे के स्वभाव को जानें।

कहा कि पानी की कमी हो जाने पर बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है। आंखें गड्ढे में चली जाती हैं। इससे स्पष्ट होता है कि डायरिया हो चुका है। ऐसे में तत्काल उसे चिकित्सक को दिखाकर उपचार लें। चिकित्सक भी उपचार में लापरवाही न बरतें। इस मौके पर सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी, डा. पंकज राजपूत, डा. संजीव शाक्य, डा. श्रुति श्रीवास्तव, डा. राहुल मिश्रा, डा. अजय यादव और डा. शोभित भरद्वाज के अलावा दो दर्जन से अधिक चिकित्सक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed