फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Today 942 families will get their houses, the first installment will go into their accounts.

Kannauj News: आज 942 परिवारों को मिलेगा अपना आवास, खातों में जाएगी पहली किस्त

Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Today 942 families will get their houses, the first installment will go into their accounts.
कन्नौज। पिछले कई दिनों से एक अदद आवास की आस तक रहे के 942 जरूरतमंदों का इंतजार मंगलवार को खत्म हो जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियों को आवास का मंजूरी पत्र और पहली किस्त मिलेगी। इसमें दिव्यांगों के अलावा कुष्ठ रोगियों व प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी आठ ब्लॉकों में होगा।
विज्ञापन


दरअसल मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष में 943 आवास आवंटन का लक्ष्य मिला हुआ है। योजना में चयनित पात्र एक अदद आवास मिलने की राह तक रहे हैं। पहली छमाही के समापन से ठीक पहले 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से सभी ब्लॉकों में आवास योजना का मंजूरी पत्र बांटा जाएगा। उन्हें पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे। जिले के सभी ब्लाॅकों के लाभार्थी ब्लॉक मुख्यालय पर बुलाए गए हैं। उन्हें जो मंजूरी पत्र देना है, उसे पीडी डीआरडीए रामऔतार सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में तैयार करवाकर ब्लॉकों में भिजवाया। सीडीओ आरएन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां सभी ब्लॉकों में चल रहीं हैं। इसमें लाभार्थियों को भी बुलाया गया है। सभी को मंजूरी पत्र मिलेंगे। लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 40-40 हजार रुपये की पहली किस्त भी चली जाएगी।
विज्ञापन



परियोजना निदेशक रामऔतार सिंह ने बताया कि आवास की लागत 1.20 लाख रुपये है। पहली किस्त 40 हजार रुपये की दी जाती है। दूसरी 70 हजार और अंतिम किस्त 10 हजार रुपये की मिलती है। आवास के अलावा मनरेगा का 20,700 रुपये का लाभ भी मिलेगा। अगर शौचालय नहीं है तो 12,000 रुपये उसका भी मिलेगा। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्राकृतिक आपदा के 14, पांच कुष्ठ रोगी, दो नागर समुदाय और 921 दिव्यांगों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले दिनों हुई बारिश में 10 सितंबर को उमर्दा ब्लॉक के बेहरापुर-गैसापुर पंचायत के मजरा ललकियापुर निवासी रामसनेही राजपूत का कच्चा मकान गिरने से उसके दो मासूम बेटों की दबकर मौत हो गई थी। उस परिवार का नाम पहले आवास योजना में शामिल था, लेकिन बाद में काट दिया गया था। मामला सही पाए जाने पर प्रशासन की ओर से लापरवाह ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। रामसनेही की पत्नी सुमन देवी का नाम मुख्यमंत्री आवास में शामिल कर लिया गया है। मंगलवार को उसे भी आवास मंजूरी काप्रमाण पत्र मिलेगा। पीडी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से पीड़ित की पात्रता सूची में सुमन देवी का नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed